बिहार में इन 2 दिनों में भीषण शीतलहर के आसार, 11 राज्यों में भी कड़ाके की ठंड; IMD ने बताया
भारत मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए कहा है कि अगले 5-7 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत अधिक संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूवोत्तर भारत में भी ऐसा ही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 4 और 5 जनवरी को बिहार में कुछ जगहों पर भीषण शीतलहर की स्थिति बनने की बहुत अधिक संभावना है। इसके अलावा 4 से 6 जनवरी के बीच पंजाब में और 8-9 जनवरी को राजस्थान में कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पालम और लोधी रोड में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री, रिज में 8.7 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि जब न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है, तो शीतलहर घोषित की जाती है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर शीत दिवस की स्थिति मानी जाती है।
विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में शीतलहर के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य के आसपास या उससे नीचे रह सकता है। इससे ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ जमने और हल्की बर्फबारी के हालात बनने की संभावना है। पहाड़ों में ठंड का असर मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट के रूप में दिखेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में शीतलहर का प्रभाव बने रहने के संकेत हैं।
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही, हालांकि न्यूनतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा का नारनौल 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।
कश्मीर घाटी में आसमान साफ रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पर्यटक स्थलों गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग सहित घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार रात बर्फबारी हुई थी। श्रीनगर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री रहा, जो इससे एक रात पहले 2.2 डिग्री था। हालांकि, यह तापमान अभी भी सामान्य से करीब 2.5 डिग्री अधिक है। शुक्रवार को गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस सात डिग्री रहा।

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज
वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी! मगर अब किसी टीम का हिस्सा नहीं
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को याद करने लगा भारत, दिल्ली आएंगे विदेश मंत्री मार्को रूबियो
जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो
सुपर पावर अमेरिका को क्यों पड़ी कर्ज मांगते पाकिस्तान की जरूरत, ये हैं 4 बड़े कारण