नए साल के पहले दिन यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 21 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
नए साल के पहले दिन यूपी में तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी। इसमें 21 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया। इनमें कई अफसरों का प्रमोशन के कारण ट्रांसफर किया गया है। सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाले दो और विशेष सचिव से सचिव बने कुछ अफसर को भी तैनाती दी गई है। सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाली अपर्णा यू को सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से प्रमुख सचिव राजस्व और एसवीएस रंगाराव को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद एवं निदेशक भूमि अध्याप्ति से प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन बनाया गया है।इसके अलावा अखंड प्रताप सिंह विशेष सचिव निर्वाचन से वहीं पर सचिव बना दिए गए है। नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधक से महानिरीक्षक निबंधक, मोनिका रानी प्रभारी महा निदेशक स्कूल शिक्षा से महानिदेशक स्कूल शिक्षा और योगेश कुमार प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां से आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता बनाए गए हैं।
डा सारिका मोहन सचिव वित्त से सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, नवीन कुमार जीएस सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण से सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद तथा निदेशक भूमि अध्याप्ति बनाए गए हैं।भवानी सिंह खंगारोत विशेष सचिव राजस्व परिषद से सचिव वित्त, अरुण प्रकाश विशेष सचिव नगर विकास से विशेष सचिव राजस्व विभाग, रविंद्र कुमार प्रथम विशेष सचिव कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार तथा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग से सचिव नगर विकास तथा राज्य मिशन निदेशक अमृत और प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय बनाए गए हैं।
दिव्य प्रकाश गिरी विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति से सचिव लोक निर्माण विभाग, कृष्ण कुमार विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी, सुधा वर्मा विशेष सचिव महिला कल्याण एवं सचिव राज्य महिला आयोग से सचिव राजस्व विभाग, रेनू तिवारी सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग से विशेष सचिव महिला कल्याण तथा सचिव राज्य महिला आयोग बनाई गई हैं। राजेंद्र सिंह द्वितीय विशेष सचिव समाज कल्याण को वर्तमान पद के साथ सचिव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
संजीव सिंह विशेष सचिव वित्त से निदेशक समाज कल्याण एवं प्रबंध निदेशक यूपी सिडको. डा वंदना वर्मा निर्देशक पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम से निदेशक महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम बनाई गई है। उमेश प्रताप सिंह विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण को वर्तमान पद के साथ निर्देशक पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।कुमार प्रशांत निदेशक समाज कल्याण तथा प्रबंध निदेशक यूपी सिडको से सचिव गृह विभाग, संदीप कौर निदेशक महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम से सचिव वित्त विभाग बनाई गई है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल