Bihar Weather: बिहार में भीषण ठंड के बीच नए साल का आगाज, शीत दिवस और कोहरे की चेतावनी; मौसम का हाल
Bihar Weather: बिहार में भीषण ठंड के बीच नववर्ष का आगाज होगा। कंपकंपी और ठिठुरन के बीच लोग नव वर्ष मनाने को मजबूर होंगे। सर्द पछुआ की रफ्तार अधिक रहने के कारण लोगों कंपकंपी वाली ठंड से राहत नहीं मिल रही है। इसी कारण राज्य के ज्यादातर जिलों में दो दिनों तक शीत दिवस और कोहरा छाये रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तर बिहार और दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में शीत दिवस और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।
वहीं एक जनवरी को उत्तर बिहार में शीत दिवस और राज्यभर में कोहरे छाए रहने की संभावना है। जबकि अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। मंगलवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।
प्रदेश का न्यूनतम तापमान 7.7 से 12.6 और अधिकतम तापमान 12.7 से 19.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। गया जी, औरंगाबाद, नालंदा भीषण शीत दिवस और डेहरी शीत दिवस की चपेट में रहा। वहीं, सबसे कम दृश्यता 700 मीटर वाल्मीकि नगर में दर्ज किया गया। बिहार का सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस राजगीर में और सबसे अधिक तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस राजगीर एवं शेखपुरा में रिकॉर्ड हुआ।
पटना में मंगलवार को नौ दिनों के बाद दोपहर में धूप निकली। लेकिन पछुआ हवा की रफ्तार तेज रहने से लोगों को ठिठुरन वाली ठंड से राहत नहीं मिली। हालांकि धूप निकलने के कारण पटना के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। लेकिन न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 16.9, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में बुधवार व गुरुवार को कोहरा छाए रहने के आसार हैं। पटना में शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
नववर्ष का स्वागत करनेवालों को मौसम आंशिक राहत दे सकता है। कोहरे के बावजूद सूर्य के निकलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग के मंगलवार को जारी अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान के इसकी संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक जनवरी को हवा का रुख पछिया से पुरवा हो सकता है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि के आसार हैं।
पूसा के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि कोल्ड डे का प्रकोप इस हफ्ते जारी रहेगा। इसके बावजूद एक जनवरी को धूप निकलने की संभावना है। अन्य दिनों में औसत अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच तो न्यूनतम 9 से 12 डिग्री रह सकता है।
के बीच रहने का अनुमान है। दोनों तापमानों में काफी कम अंतर रहने और हवा में नमी की मात्रा 95 प्रतिशत के आसपास बने रहने से कनकनी का अहसास होता रहेगा। एक जनवरी को छोड़ बाकी दिनों में पछुआ हवा औसतन 7 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link