दिल्ली से बिहार तक घने कोहरे का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम; यहां पड़ेगी भीषण ठंड
इस समय पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। वहीं घने कोहरे ने यातायात को बाधित करके रखा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन यानी 29 दिसंबर तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। आईएमडी के मुताबिक 30 दिसंबर तक दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में दृश्यता बेहद कम रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, उत्तारखंड और सिक्कम में मौसम विभाग ने कोल्ड डे रहने का अलर्ट जारी किया है। यहां भीषण ठंड का प्रकोप रहेगा।
राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिन धूप खुलने की वजह से लोगों ने राहत जरूर महसूस की लेकिन पछुआ हवाओं की वजह से गलन बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 27 दिसंबर से पारा और गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। मौसम दोबारा बिगड़ेगा और धुंध की मोटी चादर चढ़ने के प्रबल आसार हैं।
बिहार में जारी शीतलहर के प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक घने कोहरे के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है । भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को बिहार में शीतलहर का प्रकोप रहा और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
विभाग ने बताया कि पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद जिलों में घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। आईएमडी, पटना के एक अधिकारी ने कहा कि लोगों को विशेष रूप से सुबह के समय आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है, क्योंकि कम दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।
पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को भीषण ठंड रही, हालांकि कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से अधिक रहा। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा और यह दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link