UP Weather: कानपुर-मेरठ समेत कई शहरों में पारा लुढ़का, 31 दिसंबर तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
यूपी में धीरे-धीरे ठिठुरन भरी सर्दी बढ़ेगी। घने कोहरे के कारण रात में फिर जनजीवन पर असर पड़ा। कानपुर में न्यूनतम पारा 7.4 से गिरकर 6.4 डिग्री पहुंच गया। गुरुवार को यूपी में मेरठ, इटावा, बाराबंकी के बाद कानपुर की रात सबसे सर्द रही। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
आधी रात के बाद धीरे-धीरे कोहरा बढ़ना शुरू हुआ और देर रात कानपुर में घना कोहरा छा गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार चकेरी एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर कोहरे से दृश्यता शून्य रही। यहां करीब खड़ा व्यक्ति भी नजर नहीं आ रहा था। वहीं, शहर के बीच में दृश्यता 20-30 मीटर के बीच रही। नगर के बीच में कोहरे की सघनता में कुछ कमी आई। रात का तापमान बुधवार के मुकाबले कम रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिर गया। पारा 6.4 डिग्री हो गया। जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार विक्षोभों की झड़ी लगातार लगी हुई है। इसका असर पहाड़ों से लेकर बिहार तक बना रहेगा। मेरठ की रात सबसे सर्द रही। यहां पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इटावा 4.8, बाराबंकी 6.2, कानपुर नगर 6.4 और हरदोई 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी रात के तापमान में और कमी हो सकती है।
पूर्वी यूपी में कोहरे का सितम गुरुवार को कुछ कम रहा लेकिन गलन ने लोगों को बेहाल किया। कोहरे और गलन की वजह से मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। यह सिलसिला दो से तीन दिनों तक चलता रहेगा। वहीं, गोरखपुर में गुरुवार को सबसे ज्यादा गिरावट रात के न्यूनतम तापमान में रही। बीते 24 घंटे में रात का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल