Bihar Weather: बिहार में बच कर रहें, 28 तारीख तक शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी; मौसम का हाल
पूरे बिहार में 28 दिसंबर तक शीत दिवस और घने कोहरा की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को भागलपुर राज्यभर में सबसे अधिक ठंड (9.4 डिग्री) और राजगीर सबसे अधिक गर्म (21.4 डिग्री) सेल्सियस रहा। वहीं गया में सबसे अधिक कोहरा रहा। यहां दृश्यता लगभग 50 मीटर रही। पटना में सुबह घना कोहरा छाए रहने के बाद दोपहर से हल्की धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की।
पटना का अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री की बढ़त के साथ 13 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इससे पहले मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री की गिरावट के साथ 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
इस कारण सर्दी का एहसास बना रहा। बुधवार को राज्य का तापमान 14.5 से 21.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री से 15.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान राजगीर में जबकि सबसे कम तापमान भागलपुर में दर्ज किया गया।
राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कई जगहों पर अधिकतम तापमान में 1-4 °डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पश्चिम तथा उत्तर मध्य भागों के जिलों के कुछ स्थानों जबकि उत्तर पूर्व के एक या दो स्थानों में घना कोहरा एवं शीत दिवस जैसी स्थिति होने के आसार हैं। शुक्रवार और शनिवार को भी एक या दो स्थानों पर घना कोहरा व शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। रविवार को राज्य के उत्तर पश्चिम एवं उत्तर मध्य भागों के कुछ स्थानों में घना कोहरा व शीत दिवस जैसी स्थिति के आसार हैं।
मौसम का मिजाज लगातार सर्द बना हुआ है। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान बताया जा रहा है जिससे घना कोहरा और शीत दिवस जैसी स्थिति जनजीवन को प्रभावित करती रहेगी। खासकर पूर्णिया प्रमंडल में ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 25 दिसंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य जिलों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा और शीत दिवस जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई है।
26 और 27 दिसंबर को पूर्णिया और सीमांचल में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। 28 दिसंबर को भी कोहरा और ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इतना ही नहीं, अगले चार से पांच दिनों तक मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अगले तीन से चार दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल