Merry Christmas 2025 : Santa की झोली … दूर बैठे अपनों को भेजें ‘मैरी क्रिसमस’ के 10 चुनिंदा संदेश, हर शब्द छू लेगा दिल
दुनियाभर में आज बेहद उत्साह और खुशी के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। यह खास दिन प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन बच्चों को खासतौर पर अपने सांता का इंतजार रहता है। हर उम्र और हर धर्म के लोगों के बीच एकता और अपनेपन की भावना को मजबूत करता क्रिसमस का त्योहार सिर्फ उपहार बांटने या क्रिसमस ट्री की सजावट तक ही सीमित नहीं है। यह त्योहार परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताने, उनके प्रति आभार व्यक्त करने और प्यार साझा करने का अवसर भी देता है। ऐसे में अगर आप घर से दूर बैठे किसी अपने तक क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं और प्रभु यीशु का प्यार पहुंचाना चाहते हैं तो ये चुनिंदा मैरी क्रिसमस विशेज, कोट्स और शुभकामना संदेश उसके साथ शेयर कर सकते हैं।
1 – सदा दूर रहो गम की परछाइयों से,
समना न हो कभी तन्हाइयों से।
क्रिसमस की मुबारकबाद देते हैं आपको,
2 – जीसस का हाथ हो
जीसस का साथ हो
जीसस का निवास हो
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो
Merry Christmas 2025
3 – खुदा से क्या मांगू तेरे वास्ते,
सदा खुशियों से भरे रहें तेरे रास्ते।
हंसी तेरे चेहरे पर रहे कुछ इस तरह,
जैसे खुशबू साथ रहती है फूलों के वास्ते।
हैप्पी क्रिसमस- 2025
4 –बच्चों का दिन, तोहफों का दिन
सांता आएगा, कुछ तुम्हें देकर जाएगा,
भूल ना जाना उसे शुक्रिया कहना,
यह सादगी यीशु सभी को सिखाएगा
मैरी क्रिसमस 2025
5 – Santa की झोली आपके लिए खुशियों और हंसी से भरी हो।
मैरी क्रिसमस 2025
6 – बेल बजें, घंटियां खनके,
क्रिसमस की खुशियां हर घर में धनकें
Merry Christmas wishes
7 – बर्फ की तरह शांति और ट्री की तरह रंग-बिरंगे पल आपके जीवन में आएं।
मैरी क्रिसमस 2025
8 – जिंगल बेल, जिंगल बेल, खुशियों की पुकार,
हर दिल में जगाए प्यार का त्योहार।
बर्फ सी सफेदी, चेहरे पर मुस्कान,
जिंगल बेल लाए जीवन में सुकून और अरमान।
मैरी क्रिसमस 2025
9 – मोमबत्तियां जलें, दुआएं हों साथ,
क्रिसमस सिखाए प्रेम और विश्वास।
खुशियां बांटो, गम करो विदा,
यही है क्रिसमस की सच्ची अदा।
मैरी क्रिसमस 2025
10 – Santa ने आपके लिए ढेर सारे गिफ्ट और मीठे पल भेजे हैं।
मैरी क्रिसमस 2025

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link