UP Weather: अगले दो दिन घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट, शीतलहर बढ़ाएगी ठिठुरन
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। एक्सप्रेस-वे, हाइवे समेत खुले स्थानों पर दृश्यता शून्य तक हो सकती है। हालांकि तापमान में थोड़े ही बदलाव के संकेत हैं। तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को भी घना कोहरा रहेगा।
बुधवार को मध्यम स्तर का कोहरा और धुंध छाई रह सकती है। जबकि 17 से 21 दिसंबर तक तड़के आसमान में धुंध छाएगी। दोपहर को अच्छी धूप निकलने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम होकर 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
घने कोहरे के कारण सोमवार को भी लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। दिन में धूप निकली लेकिन ठंडी हवाओं के चलते बेअसर रही। सोमवार को दिन के तापमान में मामूली वृद्धि हुई लेकिन रात का तापमान रविवार की अपेक्षा कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान बढ़ा।
वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियय रहा जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम कोहरा अधिक होने से दृश्यता कम रही जिससे आवागमन में भी परेशानी बढ़ गई। हवा और पारे की संयुक्त मार से आने वाले दिनों में शीतलहर की भी संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को घने कोहरे की चेतावनी दी है। ठिठुरन के चलते अस्पतालों की आपीडी में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी कोहरा बना रहेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा। 24 घंटे के बाद हवा की गति बढ़ेगी। इसके बाद सर्दी का अहसास भी बढ़ेगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर व इटावा जनपद में अत्यधिक घना कोहरा रहने की फिर संभावना जताई है। इसके अतिरिक्त कानपुर नगर, कानपुर देहात समेत 43 जिलों में हल्का कोहरा रहने की संभावना है। जिन अन्य जिलों के लिए फिर अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं – कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, समेत 43 जिलों में घना कोहरा दिख सकता है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल