पटना में दिल्ली से ज्यादा प्रदूषण, 335 पहुंचा AQI; आज बिहार के 10 शहरों की हवा खराब
बिहार में ठंड और कोहरे के असर से वायु प्रदूषण में तेजी से उछाल आया है। प्रदेश की राजधानी पटना में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। पटना में प्रदूषण का स्तर देश की राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। यहां एक्यूआई 335 पहुंच गया है, जो कि चिंताजनक है। वहीं, बिहार के 10 अन्य शहरों की हवा भी बुधवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गयाजी, हाजीपुर, मुंगेर जैसे शहर शामिल हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार बुधवार, 10 दिसंबर सुबह 7 बजे पटना के समनपुरा में एक्यूआई 335 दर्ज किया गया। इसी दौरान, दिल्ली में सर्वाधिक एक्यूआई द्वारका इलाके में 326 रहा, जो कि पटना से कम है। हालांकि, बीते 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजधानी का सूचकांक 350 के पार भी पहुंच गया था। 300 से ऊपर के एक्यूआई को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। प्रदूषित हवा में लंबे समय तक सांस लेने पर श्वसन संबंधी बीमारी होने की आशंका रहती है।
पटना के अलावा बिहार के 10 अन्य शहरों की हवा भी बुधवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां एक्यूआई 200 के ऊपर रहा। इनमें गयाजी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, भागलपुर, आरा, बक्सर, मुंगेर, बिहारशरीफ, अररिया और राजगीर शामिल है।
- अररिया- 218
- आरा- 217
- बेगूसराय- 185
- भागलपुर- 280
- बिहारशरीफ- 259
- बक्सर- 204
- गयाजी- 221
- हाजीपुर- 214
- मुंगेर- 269
- मुजफ्फरपुर- 206
- पटना- 335
- पूर्णिया- 139
- राजगीर- 248
- सहरसा- 185

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल