मेरे अच्छे दोस्त को बधाई, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री को दीं शादी की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जोडी हेडन को उनकी शादी की बधाई दी। मोदी ने अल्बनीज के एक पोस्ट के जवाब में ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जोडी हेडन को शादी की बधाई। उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं।’
अल्बनीज ने शनिवार को कैनबरा स्थित अपने आधिकारिक आवास पर एक निजी समारोह में हेडन से विवाह किया। अल्बनीज ऑस्ट्रेलिया में संघीय सरकार के 124 साल के इतिहास में पद पर रहते हुए विवाह करने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार, इस समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। अल्बनीज दंपति ने एक बयान में कहाकि हम अपने परिवार और दोस्तों के सामने अपना जीवन साथ बिताने की प्रतिबद्धता को साझा करके बहुत खुश हैं। यह 47 वर्षीय हेडन की पहली शादी है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, 62 वर्षीय श्री अल्बनीज अपनी पहली पत्नी से 2019 में अलग हो गए थे। उनके एक बेटा नाथन भी है।
विपक्ष की नेता सुसान ले ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। उन्होंने एक बयान में कहाकि एंथनी और जोडी को बधाई। मैं कामना करती हूं कि वे एक साथ अपना जीवन बनाते रहें और उन्हें हर खुशी मिले।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल