राजद को 3 दिन में 300 भितरघातियों के मिले नाम, कई जगहों की सूची आना अभी बाकी
बिहार चुनाव 2025 में करारी हार झेलने के बाद लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में भितरघातियों की सूची बनाई जा रही है। प्रमंडलवार बैठकों के दौरान बीते 3 दिनों की समीक्षा में पार्टी को 300 ऐसे भितरघातियों के नाम मिले हैं, जिन्होंने राजद प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में काम किया। राजद में हार की समीक्षा जारी है, अभी अन्य प्रमंडलों की बैठक होना बाकी है। ऐसे में संभावना है कि पार्टी के भितरघातियों की सूची लंबी होगी। पार्टी नेतृत्व द्वारा जांच कर ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
राजद ने शुक्रवार को पूर्णिया प्रमंडल की समीक्षा बैठक की। पार्टी के हारे और जीते प्रत्याशियों ने प्रदेश नेतृत्व को विस्तृत रिपोर्ट दी है। मगध और सारण प्रमंडल की तर्ज पर पूर्णिया प्रमंडल के पार्टी प्रत्याशियों ने भितरघात करने वालों की सूची सौंपी है। 3 दिनों में तीन प्रमंडल की समीक्षा बैठक हो चुकी है।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के अलावा अब्दुल बारी सिद्दीकी, भोला यादव समेत जैसे नेताओं वरीय नेताओं द्वारा पटना स्थित पार्टी कार्यालय में बिहार चुनाव में हार की समीक्षा बैठक की जा रही है। बुधवार से शुरू हुई प्रमंडलवार समीक्षा का दौर 4 दिसंब तक चलेगा। इस दौरान तिरहुत, भागलपुर, पटना समेत अन्य प्रमंडलों के प्रत्याशियों से भी रिपोर्ट ली जाएगी।
इसके बाद समीक्षा का दूसरा चरण शुरू होगा जिसमें 5 से 9 दिसंबर के बीच सभी जिलाध्यक्षों, प्रधान महासचिव एवं प्रदेश पदाधिकारियों से बात होगी। इसमें प्रत्याशियों की ओर से दिए गए भितरघातियों के नामों के बारे में पार्टी के पदधारकों से राय ली जाएगी। साथ ही, जिनका नाम लिस्ट में है उनका भी पक्ष सुना जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज
वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी! मगर अब किसी टीम का हिस्सा नहीं
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को याद करने लगा भारत, दिल्ली आएंगे विदेश मंत्री मार्को रूबियो
जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो
सुपर पावर अमेरिका को क्यों पड़ी कर्ज मांगते पाकिस्तान की जरूरत, ये हैं 4 बड़े कारण