राष्ट्रपति मुर्मू ने लखनऊ में किया योग-ध्यान कार्यक्रम का उद्घाटन, कहा- आगे बढ़ने के साथ अपने अंदर भी झांके
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज यूपी की राजधानी लखनऊ में हैं। उन्होंने लखनऊ में गुलजार उपवन ब्रह्माकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान के गुलजार उपवन राजयोग ट्रेनिंग सेंटर में संस्थान की इस वर्ष की थीम विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान (योग) का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी संतोष दीदी, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. मृत्युंजय भाई, सब जोन इंचार्ज राधा दीदी मौजूद रहे। समारोह में पहुंचने के बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम ने पौधरोपण किया।
इस दौरान राष्ट्रपति ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति ने विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मूल्य शिक्षा इसका एक कदम है। जी 20 समिट भारत में 2023 में आयोजित की गई थी। जिसकी थीम थी वन वर्ल्ड, वन अर्थ, वन फैमिली। इस सब प्रयासों का उद्देश्य विश्व को एकता का संदेश देना है।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज आवश्यक है कि हम आगे बढ़ने की ही नहीं साथ ही स्वयं के भीतर झांकने, देखने की भी यात्रा शुरू करें। जब हम स्वयं से संवाद करते हैं जो हमें पता चलता हैं कि शांति और सुख कोई बाहरी चीज नहीं यह हमारा आतंरिक अवस्था और गुण है। राष्ट्रपति ने कहा कि ब्रह्माकुमारी द्वारा शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय केवल माउंट आबू में नहीं बल्कि गांव गांव में ये भाई बहन समाज में शांति, प्रेम के संवाहक बनकर जन जन तक यह संदेश पहुंचा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति का जीवन एक शिक्षक के रूप प्रेरक रहा है। शिक्षक, जनसेवक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की उनकी यात्रा संघर्ष की एक मिसाल रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि व्यक्ति के बंधन और मोक्ष का कारण उसका मन है। आज दुनिया में जो भी आतंकवाद, उपद्रव है इसके पीछे मन की चंचल प्रवृतियां है। योगी ने कहा कि मन का एक सकारात्मक पक्ष है जो सकारात्मक प्रवृतियों की और ले जाता है, वहीं एक नकारात्मक मन नकारात्मक प्रवृतियों की और ले जाता है। योगी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी से जुड़े सभी पदाधिकारी राजयोग के माध्यम से सकारात्मक माहौल का निर्माण कर रहे हैं। यह केंद्र पूरे उत्तर प्रदेश के लिए राजयोग प्रशिक्षण के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करेगा।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link