विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 शतक जड़ते ही कर देंगे धराशायी
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 30 नवंबर से होने जा रहा है। पहला मैच रांची में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे। विराट कोहली की नजरें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज सीरीज में ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के एक नहीं बल्कि 2-2 वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी। इन दोनों ही वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को किंग कोहली मात्र एक शतक के साथ तोड़ देंगे। यह दो रिकॉर्ड है किसी भी फॉर्मेट में एक बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा शतक का और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी का।

बात एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो फिलहाल विराट कोहली सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर हैं। मास्टर ब्लास्टर ने अपने करियर में एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 51 शतक टेस्ट में लगाए हैं। वहीं वनडे में ये कारनामा विराट कोहली ने किया है।
रन मशीन विराट कोहली अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में 1 भी शतक लगाते हैं तो वह क्रिकेट के इतिहास में एक फॉर्मेट में 52 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
वहीं दूसरा रिकॉर्ड है साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का। सचिन तेंदुलकर समेत विराट कोहली और डेविड वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5-5 शतक जड़े हैं। सचिन और वॉर्नर तो अब रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में विराट कोहली के पास उनसे आगे निकलने का शानदर मौका है। विराट कोहली अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक शतक ठोकते हैं तो वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 6 सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

UP CM Yogi 18 जून को आएंगे कानपुर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी की छात्राओं को मुफ्त स्कूटी के लिए नियम तय, इन बेटियों को योगी सरकार देने जा रही सौगात
राम मंदिर में कैसे होती रही हेराफेरी, कर्मचारियों ने खुद एसआईटी के सामने रीक्रिएट की पूरी घटना
सीएम आवास योजना का दमदार असर, सर्वे में 84% लाभार्थियों ने माना- पक्के मकान से सुधर गया जीवन स्तर
वैभव सूर्यवंशी विवाद पर टीम इंडिया के कोच बहुतुले ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उसका स्वभाव बहुत ही…
अमेरिका-ईरान डील पर सस्पेंस, विदेश मंत्री ने कहा- शांति समझौते के लिए इजरायल को लेबनान से पीछे हटना होगा