JEE Mains 2026 Registration Last Date: जेईई मेन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आखिरी मौका आज, तुरंत करें अप्लाई
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज 27 नवंबर 2025 को जेईई मेंस 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। सत्र 1 के लिए आवदेन की अंतिम तिथि आज 27 नवंबर 2025 तय की गई है। अगर आप भी जेईई मेन्स परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं और आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आप अभी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में हुई गलतियों के सुधार के लिए लिंक 1 व 2 दिसंबर 2025 को खुला रहेगा।
सेशन 1 (जनवरी 2026):
ऑनलाइन आवेदन: अक्टूबर 2025 से शुरू होंगे।
परीक्षा की तारीखें: 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच।
सेशन 2 (अप्रैल 2026):
ऑनलाइन आवेदन: जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगे।
परीक्षा की तारीखें: 01 से 10 अप्रैल 2026 के बीच।
छात्रों को जेईई मेन 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या फिर jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा। जेईई मेन 2026 में कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे। पेपर में 75 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा में कुल अंक 300 होंगे।
जेईई (मेंस), 2026 परीक्षा का आयोजन कुल 13 भाषाओं- इंग्लिश, हिन्दी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू ।
सत्र 1 में पेपर 1, पेपर 2A और पेपर 2B का आयोजन किया जाएगा। पेपर 1 बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) और बी.टेक के लिए सीबीटी माध्यम से आयोजित होगा। जिसका आयोजन दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगा।
पेपर 2A में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch.) परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें पार्ट-3 के अलावा परीक्षा का आयोजन सीबीटी माध्यम से होगा। परीक्षा के लिए दो शिफ्ट आयोजित होंगी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगा।
पेपर 2B में बैचलर ऑफ प्लानिंग (B.Planning) कोर्स में एडमिशन के लिए होगा। परीक्षा का आयोजन सीबीटी माध्यम से होगा। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगा।
. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक ‘Online Application Form for JEE (Main 2026 Session-1’ पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
4. अब आप अपना रजिस्ट्रेशन कीजिए और लॉगिन कीजिए।
5. अब अपने आवेदन फॉर्म को भरिए और आवेदन फीस को जमा कीजिए।
6. अब आप फॉर्म को सबमिट कर दीजिए।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link