दिल्ली में 3 साल में सबसे ठंडी रही नवंबर की रात, पारा 8°C तक गिरा; ठंड का नया रिकॉर्ड
राजधानी दिल्ली के मौसम में इस बार सर्दियों की धमक समय से पहले ही महसूस की जाने लगी है। मंगलवार रात राजधानी दिल्ली में नवंबर महीने के लिए बीते तीन सालों में सबसे ज्यादा ठंडी रही। इससे पहले वर्ष 2022 में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट देखने को मिली थी।
उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते दिल्ली की हवा में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर रात के तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही है। अगर पिछले कुछ सालों में नवंबर महीने के न्यूनतम तापमान से तुलना करें तो वर्ष 2022 के नवंबर महीने के बाद राजधानी में इतनी ठंड पड़ी है। वर्ष 2022 की 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
बीते चार दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के आयानगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है। समय के साथ अब सर्दी में बढ़ोतरी हो रही है।
मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि उत्तर-पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाएं दिल्ली पर पूरी ताकत से मेहरबान हो गई हैं। सुबह के वक्त तो हवा ने ऐसा काटा कि लोग स्वेटर-जैकेट निकालने को मजबूर हो गए। मौसम वैज्ञानिक अश्वरी तिवारी ने बताया, ‘मंगलवार तक तो हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही थीं, बुधवार सुबह फिर पलटवार किया। अब 28 नवंबर से एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी इलाकों को प्रभावित करेगा, मैदानी इलाकों पर उसका ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर होगी।’

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link