Share Market Live Updates 27 Nov: शेयर मार्केट ने रचा इतिहास, पहली बार सेंसेक्स 86000 और निफ्टी 26300 के पार
शेयर मार्केट आज 14 महीने बाद ऑल टाइम हाई पर पहंच गया है। निफ्टी ने कारोबार के दौरान 26.306 और सेंसेक्स ने 86,026 का लेवल छुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85.978 और निफ्टी ने 26,277 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
घरेलू शेयर मार्केट ने आज नया इतिहास रच दिया है। निफ्टी नया ऑल टाइम हाई को टच किया तो सेंसेक्स भी रिकॉर्ड बना डाला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 381अंक ऊपर 85990 पर पहुंच गया है और यह ऑल टाइम हाई है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी करीब 75 अंक ऊपर 26280 पर है। इससे पहले यह 26306 के नए ऑल टाइम हाई को टच किया।
Nifty 50 इंडेक्स ने गुरुवार, 27 नवंबर को एक नया रिकॉर्ड बनाया और 26,290.25 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 14 महीने पहले, यानी 27 सितंबर 2024 को, इसका पिछला उच्च स्तर 26,277 था। इस साल अप्रैल में, टैरिफ टंट्रम के कारण यह इंडेक्स 21,745 के निचले स्तर तक गिर गया था, लेकिन तब से यह 19% की बढ़ोतरी के साथ फिर से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
घरेलू शेयर मार्केट आज नया इतिहास रचने की ओर बढ़ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 323 अंक ऊपर 85933 पर पहुंच गया है और यह ऑल टाइम हाई से कुछ ही दूर है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी करीब 81 अंक ऊपर आ 26286 पर है। सेंसेक्स आज से ठीक 14 महीने पहले 27 सितंबर 2024 को 85978 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी अच्छी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135 अंक ऊपर 85745 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी करीब 56 अंक ऊपर 26261 पर खुलने में कामयाब रहा। सेंसेक्स आज से ठीक 14 महीने पहले 27 सितंबर 2024 को 85978 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
सेंसेक्स आज नया इतिहास लिख सकता है। अपने ऑल टाइम हाई 85978 को तोड़ने अब करीब 370 अंक दूर है। ग्लोबल संकेतों पर भरोसा करें तो आज सेंसेक्स 86000 के पार जा सकता है। वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है।
एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में रातोंरात बढ़त हासिल की। बुधवार को, भारतीय स्टॉक मार्केट सभी सेगमेंट में मजबूत खरीद पर बंपर तेजी दिखी। बेंचमार्क निफ्टी 50 26,200 स्तर से अधिक बंद हो गया है। सेंसेक्स 1,022.50 अंक या 1.21 प्रतिशत उछलकर 85,609.51 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 50 ने 320.50 अंकया 1.24 प्रतिशत की हासिल की और 26,205.30 पर सेटल किया।

गिफ्ट निफ्टी 26,430 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 49 अंक का प्रीमियम था। यह भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल