बिहार में अब कोल्ड अटैक, चार दिनों तक पारा गिरेगा तो बढ़ेगी ठंड; पटना में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में अब कोल्ड अटैक, चार दिनों तक पारा गिरेगा तो बढ़ेगी ठंड; पटना में कैसा रहेगा मौसमबिहार के एक-दो स्थानों पर दो दिनों तक सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का भी पूर्वानुमान है। हालांकि तापमान गिरने के बावजूद मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।
मंगलवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 11 से 17.6 और अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया।
बिहार का सबसे अधिक तापमान 29 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में और सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस औरंगाबाद व राजगीर में दर्ज किया गया। सबसे कम दृश्यता 600 मीटर पूर्णिया में दर्ज किया गया।
पटना का मौसम बुधवार के साफ रहेगा। इस दौरान सुबह के समय आंशिक कोहरा छाया रहेगा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे आसमान साफ होता जाएगा। वहीं मंगलवार को पटना के न्यूनतम पारा में 0.3 डिग्री की गिरावट और अधिकतम पारा में 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई। पटना का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिले में अगले पांच दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। इसका कारण जिले में लगातार चल रही पछिआ हवा को बताया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को जारी अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी आई। इस कारण इस सीजन में पहली बार तापमान घटकर 10 डिग्री से नीचे चला गया। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानित डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार पछिआ हवा चलने से तापमान में कमी आ रही है।
तापमान में तेजी से कमी का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। हालांकि, इस दौरान दिन में मौसम अधिकांश समय साफ और शुष्क बना रह सकता है। वहीं, शाम होते ही कोहरे का असर तेजी से बढ़ेगा जो सुबह में 10 से 11 बजे तक हल्का रहेगा। इस दौरान न्यूनतम पारा में एक से दो डिग्री तक की कमी आ सकती है।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link