क्या है पांचजन्य स्मारक, जिसका PM मोदी ने किया उद्घाटन; अयोध्या से सीधे पहुंचे कुरुक्षेत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में बनाए गए ‘पांचजन्य शंख स्मारक’ का उद्घाटन किया। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी थे। इसके बाद, PM मोदी ने महाभारत अनुभव केंद्र का भी दौरा किया, जो एक गहन अनुभव केंद्र है जिसमें महाभारत के महत्वपूर्ण प्रसंगों को दिखाने वाले इंस्टॉलेशन हैं, जो इसके स्थायी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाते हैं।
इसके बाद PM मोदी गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित विशेष समागम में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री गुरु तेग बहादुर के सम्मान में एक स्मृति सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे। इस आयोजन के लिए 155 एकड़ क्षेत्र में विस्तृत प्रबंध किये गये हैं। इनमें 25 एकड़ का मुख्य पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र है। यहां गुरु ग्रंथ साहिब को ऊंचे आसन पर स्थापित किया गया है, जबकि मंच के एक भाग में 350 बालिकायें कीर्तन प्रस्तुत करेंगी। सिख मर्यादा और परंपरा के अनुसार प्रधानमंत्री सहित सभी विशेष अतिथि ज़मीन पर ही बैठेंगे।
समारोह से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को विधिवत स्थापित किया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और राव इंद्रजीत सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं।अपने दौरे के अंत में प्रधानमंत्री ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला अथॉरिटी के सदस्य सौरभ चौधरी के अनुसार प्रधानमंत्री लगभग 10 मिनट तक आरती में सहभागिता करेंगे। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री करीब ढाई घंटे कुरुक्षेत्र में रहेंगे।
गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के सम्मान में, भारत सरकार एक साल तक चलने वाला कार्यक्रम मना रही है। PM मोदी अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के 191 फुट ऊंचे शिखर पर भगवा झंडा फहराने के बाद कुरुक्षेत्र पहुंचे, जो मंदिर का निर्माण पूरा होने का प्रतीक है। ‘धर्म ध्वज’ पर तीन पवित्र निशान हैं, ओम, सूर्य और कोविदारा वृक्ष, जिनमें से हर एक सनातन परंपरा में निहित गहरे आध्यात्मिक मूल्यों को दिखाता है। समकोण वाले तिकोने झंडे की ऊंचाई 10 फीट और लंबाई 20 फीट है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल