UP Weather: कड़ाके की ठंड के साथ गिरेगा तापमान, अब सताएगी गलन भरी सर्दी
यूपी में ठंड तेजी से बढ़ रही है। में सुबह और शाम को गलन का स्तर बढ़ गया है। अधिकतम तापमान में मामूली कमी के बाद ऐसा हुआ है। हालांकि अभी कड़ाके की सर्दी शुरू होने में वक्त है। लेकिन इस महीने के अंत तक ठंड बढ़ेगी और कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। आने वाले दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की आहट नहीं है। धीरे-धीरे करके तापमान गिर रहा है। सुबह और शाम के तापमान में कमी आई है। दिन में हल्की धूप से राहत रहती है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा होकर 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि बीते दिनों यह 27 से 28 डिग्री के बीच झूल रहा था। दूसरी ओर निचला तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। यह सामान्य से 2.7 डिग्री कम होकर 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें कोई बदलाव नहीं है। कई दिनों से स्थिर चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में 24 नवंबर तक दिन के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। यह 25 डिग्री के आसपास रह सकता है, जबकि निचला तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच ही रहेगा।
मंगलवार को आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 93 दर्ज किया गया। इसके ज्यादा होने पर हवा नम और चिपचिपी हो सकती है, जिससे गर्मी अधिक महसूस होती है। इस दौरान वायु प्रदूषण होने पर हवा की गुणवत्ता अधिक समय तक खराब हो सकती है। फफूंदी और एलर्जी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। यह ह्रदय पर तनाव भी डाल सकती है। हालांकि बारिश से इसमें राहत मिल सकती है। बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर गिर सकता है लेकिन इससे ठंड में तेजी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर की शुरुआत से कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा और धुंध भी देखने को मिल सकती है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल