तुम्हारी हाय लगी, तुम्हारे कारण हारे; रोहिणी और तेजस्वी के चप्पल कांड की इनसाइड स्टोरी लीक
Bihar election result: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में भूचाल आ गया है। तेज प्रताप, रोहिणी आचार्य समेत अन्य तेजस्वी और संजय यादव से नाराज हैं। शनिवार को यह मामला तब और बढ़ गया जब लालू और राबड़ी आवास में तेजस्वी ने हार के लिए रोहिणी को जिम्मेदार ठहरा दिया। यहां तक कि उन्होंने चप्पल भी रोहिणी पर फेंकी, जिसके बाद घर की चारदीवारी के भीतर चल रहा झगड़ा सड़क पर आ गया। रोहिणी ने न सिर्फ राजनीति छोड़ने की घोषणा की, बल्कि परिवार से भी नाता तोड़ लिया।
एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से इनसाइड स्टोरी बताई है कि आखिर शनिवार को दोपहर में उस समय क्या हुआ था, जब रोहिणी आचार्य के ऊपर चप्पल फेंकी गई। सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी और रोहिणी के बीच तीखी बहसबाजी हुई। तेजस्वी ने हार के लिए अपनी बहन को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उसकी हाय लग गई। सूत्रों के अनुसार, बहसबाजी के दौरान तेजस्वी ने रोहिणी से कहा, ”तुम्हारे कारण हम चुनाव हार गए, तुम्हारा हाय हम लोगों को लग गया।” इसके बाद उन्होंने रोहिणी पर चप्पल भी फेंकीं।
इस घटनाक्रम के बाद ही रोहिणी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट लिखा कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और परिवार से भी नाता तोड़ रहीं। यही संजय और रमीज ने उनसे करने को कहा। मैं सारा दोष लेती हूं। इसके बाद रात में भी रोहिणी ने पत्रकारों से बात की और कहा कि मेरा कोई परिवार नहीं है, आप जाकर तेजस्वी, संजय और रमीज से पूछिए। वे ही हमें परिवार से निकाले हैं, क्योंकि उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है। पूरी दुनिया बोल रही है जो चाणक्य बनेगा, उसी से सवाल पूछेंगे। कार्यकर्ता चाणक्य से सवाल कर रही है कि पार्टी का यह हाल क्यों हुआ। जब संजय, रमीज का नाम लेंगे तो घर से निकाल दिया जाएगा, बदनाम किया जाएगा और चप्पल उठाकर मारा जाएगा।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक