लाल किला धमाके में बड़ी कामयाबी, NIA ने की पहली गिरफ्तारी, दिल्ली से आमिर को दबोचा
दिल्ली के लाल किला बम धमाके की जांच कर रही एनआईए को बड़ी कामयाबी मिली है। एनआईए ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की है। एनआईए ने राष्ट्रीय राजधानी से आमिर राशिद अली नाम के शख्स को दबोचा है। बताया जाता है कि धमाके को अंजाम देने वाली i20 कार इसी आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी।
एनआईए ने दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद बड़े पैमाने पर छानबीन करते हुए तालाशी अभियान चलाया जिसके बाद उसे यह कामयाबी मिली। एनआईए के मुताबिक आमिर राशिद जम्मू-कश्मीर के पंपोर का निवासी है।
आमिर राशिद अली ने हमलावर डॉ. उमर के साथ मिलकर इस आतंकी हमले की साजिश रची थी। एनआईए ने राशिद को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था।
एनआईए ने जांच में पाया है कि आमिर राशिद अली के नाम पर हमले में इस्तेमाल की गई हुंडई i20 कार रजिस्टर्ड थी। जांच एजेंसी ने बताया है कि आमिर राशिद अली कथित तौर पर उस i20 कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली भी आया था।
एनआईए की फोरेंसिक जांच में कार के धमाके में मरने वाले ड्राइवर की पहचान पुलवामा जिले के निवासी उमर उन नबी के रूप में की है। डॉ. उमर नबी फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के रूप में काम कर रहा था।
जांच में यह भी पाया गया है कि दिल्ली में धमाके के लिए जिम्मेदार ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल बीते एक साल से आत्मघाती हमलावर की तलाश में था। इस मॉड्यूल का प्रमुख साजिशकर्ता दिल्ली धमाके में मारा गया डॉ. उमर नबी ही था। वह मॉड्यूल के लिए आत्मघाती हमलावर की तलाश कर रहा था।
अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में सामने आया कि उमर कट्टरपंथी था और ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए ‘सुसाइड बॉम्बर’ के इस्तेमाल पर जोर देता था। श्रीनगर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड से जासिर उर्फ दानिश को हिरासत में लिया था, जिसने इन बातों का खुलासा किया है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल