UP Weather: सुबह-शाम रहेगा धुंध-कोहरा, और गिरेगा पारा; 20 नवंबर के बाद बढ़ेगी सर्दी
यूपी के बाराबंकी और आगरा के बाद कानपुर की रात प्रदेश में सबसे सर्द रही। शनिवार को न्यूनतम पारा 11.7 डिग्री रहा। यह शुक्रवार के मुकाबले 2.5 डिग्री बढ़ गया लेकिन सामान्य से 03 डिग्री कम रहा। उत्तरी हरियाणा में बने परिसंचरण के कारण मैदानों में अचानक सर्दी बढ़ी है जो फिलहाल सप्ताह भर जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अब सुबह-शाम धुंध और कोहरा रहेगा। साथ ही पारा और गिरेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 20 नवंबर के बाद सर्दी बढ़ेगी।
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद देश में तीन परिसंचरण बने हैं। इसमें एक परिसंचरण हरियाणा में है जिसके चलते मैदानों पर भी असर दिख रहा है। वैसे अब लगातार चल रही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण सर्दी की शुरुआत हुई है। हवा की गति अभी भी अपेक्षित नहीं है। शुक्रवार को औसत गति 04.6 किमी प्रति घंटा रही थी लेकिन शनिवार को यह घटकर 04 किमी प्रति घंटा रह गई।
रात का तापमान अभी भी कम बना हुआ है। बाराबंकी में न्यूनतम पारा 11 डिग्री रहा। कानपुर की रात प्रदेश में सबसे सर्द रही। इसके बाद आगरा 11.5 और कानपुर 11.7 डिग्री रही। अधिकतम तापमान में भी मामूली वृद्धि हुई। पारा 28.4 से 28.9 डिग्री रहा।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम धुंध और कोहरा बना रहेगा। तापमान में गिरावट का ट्रेंड भी जारी रहेगा। सर्दी का अहसास बढ़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर तक पूरे देश में बादल छट जाएंगे। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं रहेगी। उत्तर पश्चिमी हवाएं गति से चलेंगी। तब तक पहाड़ों पर बर्फ की लेयर भी बढ़ जाएगी। 20 के बाद सर्दी की तीव्रता भी अधिक हो जाएगी।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका