Ravivar Upaay: रविवार को गलती से भी ना खाएं ये चीजें, सूर्य के कमजोर होने से होंगे ये नुकसान
Joyful family snack time
हफ्ते के हर दिन का संबंध किसी ना किसी ग्रह से जरूर होता है। रविवार के दिन को भगवान सूर्यदेव से जोड़कर देखा जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। साथ ही इस दिन के कुछ उपाय हैं, जिनकी मदद से कुंडली में सूर्यदेव की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। साथ ही इसका सीधा-सीधा संबंध खाने से भी होता है। रविवार के दिन कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से सूर्य ग्रह प्रभावित होता है और इसका प्रभाव जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर सकता है। ऐसे में रविवार के दिन कुछ चीजों को भोजन में शामिल करने से परहेज ही करना चाहिए।
रविवार के कुछ ज्योतिषीय नियम हैं, जोकि बेहद ही आसान हैं। इन्हें अपनाने से जिंदगी स्मूदली आगे बढ़ सकती है क्योंकि अगर सूर्य की स्थिति सही हुई तो सारी चीजें आसान हो जाती हैं। नियम के अनुसार रविवार के दिन काली उदड़ की दाल, लाल साग, मसूर की दाल और नमक नहीं खाना चाहिए। साथ ही रविवार के दिन तामसिक खाना नहीं खाना चाहिए।
कोशिश ये भी करना चाहिए कि रविवार के दिन किसी भी तरह के खट्टे चीज का सेवन ना किया जाए। खट्टी दही और खट्टे फलों से इस दिन परहेज करना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो इससे सूर्य ग्रह पर बुरा असर पड़ता है। इन नियमों का ना मानने से सारे बनते-बनाते काम बिगड़ने लगते हैं और साथ ही पृत दोष भी लगता है। ऐसे में इन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
रविवार के दिन कुछ चीजों का दान करके भी सूर्य को मजबूत किया जा सकता है। इस दिन लाल रंग के कपड़ों का दान करना काफी शुभ होता है। इसी के साथ गुड़ और गेहू के दान को भी काफी शुभ माना जाता है। इसी के साथ लाल चंदन और फल का भी दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से सुख-समृद्धि आती है। इसी के साथ आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे सुधरने लगती है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल