कैमूर में NDA की मेगा रैली आज, दस साल बाद फिर गूंजेगी पीएम मोदी की आवाज
कैमूर की धरती एक बार फिर ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस साल बाद आज शुक्रवार को भभुआ में चुनावी सभा करेंगे। वही शहर, जहां उन्होंने 2015 में आखिरी बार जनता को संबोधित किया था। उस वक्त भाजपा और जदयू आमने सामने थे, लेकिन आज हालात बिल्कुल उलट हैं, अब दोनों एनडीए के सहयोगी हैं और साथ मिलकर मैदान में हैं।
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले कैमूर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीआइजी डॉ. सत्य प्रकाश, डीएम सुनील कुमार, और एसपी हरिमोहन शुक्ला समेत तमाम अफसर गुरुवार सुबह से ही हेलीपैड और सभा स्थल का जायज़ा लेते दिखे।
हर चौराहे, मार्ग और कॉलेज परिसर में सुरक्षा तैनाती की समीक्षा होती रही। शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों पर अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। सभा स्थल सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज मैदान में तैयारियां लगभग पूरी हैं। मंच सजा है, कुर्सियां लग चुकी हैं, और एनडीए के बैनर पोस्टर हर ओर लहरा रहे हैं।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एसपीजी और एनएसजी के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। स्पेशल ब्रांच की टीम मेटल डिटेक्टर और स्वान दस्ते के साथ सभा स्थल व हेलीपैड क्षेत्र की जांच में जुटी रही। सादे लिबास में भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। सभा स्थल के हर गेट पर पुलिस की मल्टी लेयर चेकिंग जारी है। केवल अधिकृत कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

कड़ाके की ठंड और 6 फीट बर्फ के बीच फंसे 20 से अधिक सेना के जवान, स्थानीय ग्रामीणों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।
Happy New Year 2026 Messages: नए साल पर अपनों को भेजें दिल को छू जाने वाले खास संदेश, ऐसे कहें हैप्पी न्यू ईयर
विराट कोहली, रोहित शर्मा के साथ सलूक, टेस्ट में नाकामी…BCCI ने गंभीर और अगरकर को किया तलब
Khatu Shyam Ki Aarti : खाटू श्याम की आरती, ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे….
सीधे 5000 रुपये की छूट! 6000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला OnePlus फोन सस्ते में
कैसे पता चलेगा कि भगवान नाराज हैं या प्रसन्न? जानें क्या बोलें प्रेमानंद महाराज
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
प्राइवेट स्कूलों की फीस से जुड़ा कानून कब से लागू होगा, दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
जनता दरबार में नन्ही बच्ची की कविता सुन CM योगी गदगद, स्कूल में एडमिशन का आदेश
बजट से ठीक पहले GST के मोर्चे पर खुशखबरी, जनवरी में हुआ बंपर कलेक्शन