सीएम योगी आज रन फॉर यूनिटी को दिखाएंगे झंडी, लखनऊ में कई मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को पूरे प्रदेश में भाजपा रन फॉर यूनिटी का आयोजन करेगी। राजधानी लखनऊ में सुबह 8:30 बजे जीपीओ स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। जीपीओ पार्क हजरतगंज से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी रहेंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इमरजेंसी होने पर डायवर्ट रूट से स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और फायर के वाहन गुजर सकेंगे।
हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल के बीच वाहन नहीं चलेंगे। बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन, डीएसओ, हजरतगंज, जीपीओ, विधानसभा के बजाय वाहन लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब, गांधी सेतु, 1090 चौराहा होकर जा सकेंगे।
● डीएसओ चौराहे से हजरतगंज, जीपीओ पार्क के बजाय पार्क रोड या सिसेंडी तिराहा होकर वाहन जाएंगे। रॉयल होटल चौराहे से वाहन विधानसभा, हजरतगंज चौराहा के बजाय कैसरबाग चौराहा, सिसेंडी तिराहा या बर्लिंग्टन चौराहा होकर जा सकेंगे।
● सिकंदरबाग चौराहे से वाहन हजरतगंज, विधानसभा के बजाय यूपी टेक चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु, 1090 चौराहा होकर जाएंगे।
● सुभाष चौराहा से हजरतगंज, विधानसभा के बजाय चिरैयाझील तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा, यूपी टेक चौराहा, गांधी सेतु, 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट से जाएंगे।
संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग हजरतगंज, विधानसभा के बजाय बैकुंठ धाम, 1090 गांधी सेतु, बंदरियाबाग, लालबत्ती कैंट होकर जाएंगी।
● केकेसी तिराहा, चारबाग की तरफ से आने वाली सिटी, रोडवेज बसें हुसैनगंज, रॉयल होटल, विधानसभा के बजाय लोको, कैंट या हुसैनगंज चौराहा से कैसरबाग होकर गुजर सकेंगी।
वहीं यूपी पुलिस सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन करेगी। इसके लिए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह सात से 10 बजे के बीच आधे घंटे के लिए होगा। इसमें सिर्फ एक से डेढ़ किमी तक ही रन फॉर यूनिटी होगी। यह आयोजन थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहे अथवा प्रमुख स्थान से शुरू होगा।
आईजी कानून-व्यवस्था एलआर कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत की एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश के सभी थानों, स्कूलों, कॉलेजों, एनसीसी, स्काउट्स और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता के साथ यह दौड़ होगी। इसमें राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रति नारों के साथ देशभक्ति का माहौल बनेगा। उन्होंने बताया कि ‘रन फॉर यूनिटी’ सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच जाएगी। प्रत्येक थाने या पुलिस मुख्यालय से एक से डेढ़ किमी की दूरी तक दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रास्तों पर दिशा संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे।
कार्यक्रम में ट्रेनिंग कर रहे महिला व पुरुष आरक्षी, विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, स्काउट, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी और प्रमुख खेल हस्तियां भी भाग लेंगी। आयोजन स्थल के आस पास मेडिकल टीम और एम्बुलेंस भी रहेंगी। प्रतिभागियों के लिए पनी, ग्लूकोज व स्नैक्स की व्यवस्था की भी गई है।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link