बिहार चुनाव में PM मोदी का अब छठ दांव, बोले- UNESCO की लिस्ट में शामिल कराने में जुटे
बिहार चुनाव को लेकर हलचल तेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव में अब छठ दांव चला है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार अब छठ महापर्व को यूनेस्को की लिस्ट में शामिल करने का प्रयास कर रही है। पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर को मोतीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे। साथियों हम छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में इसको शामिल किया जाए। यह सूची काफी जांच-पड़ताल और लंबी प्रक्रिया के बाद बनती है। हमारी सरकार लगातार यह कोशिश कर रही है कि छठ महापर्व का भी यूनेस्को की सूची में नाम दर्ज हो।’
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर छठ महापर्व यूनेस्को में शामिल होता है तो हर बिहारी को गर्व होगा या नहीं? जब दुनिया में ये महान विरासत के रूप में उसका नाम लिखा जाएगा। हम बिहारी को गर्व होगा या नहीं होगा? हर हिंदुस्तानी को गर्व होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम इसी दिशा में एक और अभियान शुरू करने जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि नई पीढ़ी भी छठ महापर्व में गीतों की जो महान परंपरा है उसको जाने। गीतों के माध्यम से एक पीढ़ी को दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। इसलिए इसे देशव्यापी ताकत देने के लिए हम पूरे देश में विभिन्न कलाकारों द्वारा छठ पूजा के भजनों की एक स्पर्धा करने वाले हैं।
छठ पूजा के पहले स्पर्धा करेंगे ताकि नए-नए कालाकार, नए-नए गीत और नई नई भावना को व्यक्त करने का मौका मिले। जनता ही चुनेगी कि उनको कौन कौन से गीत अच्छी लगती है। जो टॉप के गीत चुने जाएंगे उनको लिखने औऱ गाने वाले लोगों को अगले साल छठ पूजा से पहले सम्मानित किया जाएगा।

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज
वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी! मगर अब किसी टीम का हिस्सा नहीं
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को याद करने लगा भारत, दिल्ली आएंगे विदेश मंत्री मार्को रूबियो
जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो
सुपर पावर अमेरिका को क्यों पड़ी कर्ज मांगते पाकिस्तान की जरूरत, ये हैं 4 बड़े कारण