Bihar Weather: सावधान! बिहार में होगी खूब बारिश और बढ़ेगा तापमान; वज्रपात और गरज-तड़क भी
बिहार में 29 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश होगी। इस दौरान गरज-तड़क के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं। राज्य में बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इस कारण सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास होगा। 28 अक्तूबर को गंभीर चक्रवाती तूफान बनने के कारण राज्य के मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 29 से 31 अक्तूबर के दौरान राज्य के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। इसके अलावा राज्य के कई भागों में वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर को अररिया, किशनगंज, पूर्णिया एवं कटिहार और 31 अक्तूबर को किशनगंज, सुपौल, अररिया एवं मधेपुरा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
24 अक्तूबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी एवं समीपवर्ती दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर स्थित कम दबाव का क्षेत्र अवदाब (निम्न-दाब क्षेत्र) में परिवर्तित हो गया है। जो लगभग 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा में बढ़ती हुई 25 अक्तूबर को उसी क्षेत्र में केंद्रित थी। इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 26 अक्तूबर तक एक गहरे अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है।
आगे चलकर उत्तर व उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 28 अक्तूबर की सुबह तक यह गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो सकता है। इसके उत्तर व उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए इस प्रणाली के 28 अक्तूबर की शाम या रात के दौरान काकीनाडा के आसपास, मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट पर भूमि से टकराने की संभावना है। इसी कारण बिहार में बारिश होने के आसार है।

नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, चारों सदनों में जाने वाले लालू के बाद दूसरे बिहार सीएम
शराबबंदी के बाद अब हेल्थ सिस्टम पर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, वीडियो शेयर कर बोले- गरीबों का दर्द नहीं दिखता
बिहार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, अब तक 5 संकेत से सम्राट ही दिख रहे चौधरी!
मोतिहारी शराब कांड पर तेजस्वी का हमला: ‘कमाऊ पूत’ बनी शराबबंदी, मौत का खेल जारी
मतुआ को साधा, एक कैंडिडेट बदला और पूर्व IPS को मौका; बंगाल में भाजपा की चौथी लिस्ट
गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसियों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज
वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी! मगर अब किसी टीम का हिस्सा नहीं
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को याद करने लगा भारत, दिल्ली आएंगे विदेश मंत्री मार्को रूबियो