Chhath Puja: छठ पूजा के व्रत में भूलकर भी ना करें ये 7 गलतियां, नहीं मिलेगा फल
छठ पूजा का सीधा-सीधा संबंध सूर्यदेव से है। इस पर्व में लोग सूर्यदेव की आराधना करते हैं। हिंदू धर्म में इस पर्व की काफी मान्यता है। चार दिन तक रहे जाने वाले छठ व्रत की शुरुआत आज से हो रही है। आज नहाय खाय के साथ ये व्रत शुरू होगा। इस दौरान कई ऐसे कई नियमों का पालन करना होता है जो कि आसान नहीं हैं। मुख्य रूप से ये पर्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। हालांकि कुछ साल से देश के कई कोनों में इस पर्व की रौनक देखी जाती है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि अब तो विदेशों में भी इसका बोलबाला देखने को मिलता है। आज छठ पर्व के पहले दिन पर जानिए कि आखिर चार दिवसीय इस व्रत में क्या-क्या नहीं करना है?
1. जो महिलाएं व्रत रखें, वो सूर्य भगवान को अर्घ्य दिए बिना कुछ भी ग्रहण ना करें। साथ ही जमीन पर सोएं।
2. पूजा के दौरान किसी भी तरह के धातु के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना है। छठ पूजा में सिर्फ मिट्टी के चूल्हे और बर्तन का ही इस्तेमाल करना सही है। चांदी, स्टील, पीतल या प्लास्टिक के बर्तनों से दूर रहें।
3. छठ पूजा के लिए तैयार होने वाले प्रसाद को जूठा ना करें। प्रसाद बनाने से पहले और बनाते वक्त कुछ भी ना खाएं।
4. छठ पूजा में साफ-सफाई का ध्यान देना जरूरी है। खुद को भी साफ रखें और अपने आसपास भी गंदगी ना होने दें। पूजा से जुड़ी किसी भी चीज को साफ हाथ से ही छूएं।
5. पूजा के दौरान सात्विक आहार ही लें। तामसिक खाने, लहसुन और प्याज से दूर रहना है।
6. जहां पर आप प्रसाद की तैयारी करें या बनाएं, वहां खाना कभी ना खाएं। इस जगह को हमेशा साफ रखें।
7. जो लोग व्रत रखें, वो लोग अपशब्द ना कहें। शांत रहें और शांत मन से ही पूजा अर्चना करें।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका