मोदी ने सीताराम केसरी के अपमान को उछाला; बोले- बाथरूम में बंद किया, कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी चुराई
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सीताराम केसरी की आज पुन्यतिथि है। इस मौके पर बिहार के दलित नेता को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष के अपमान का मुद्दा उछाल दिया। कहा कि कांग्रेस परिवार (गांधी परिवार) ने केसरी उन्हीं के मकान में बाथरूम में बंद करवा दिया और अध्यक्ष पद की चोरी कर ली। पीएम ने राहुल गांधी के वोट चोरी नारे पर उन्हीं के अंदाज में जवाब दे दिया।
बेगूसराय की चुनावी रैली में जुटी लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम केसरी की पुण्यतिथि है। देश यह कभी नहीं भूल सकता कि कांग्रेस के इस परिवार ने किस प्रकार से सीताराम केसरी को अपमानित किया। आज का दिन हमें याद दिलाता है कि कांग्रेस पार्टी दलित और पिछड़ों के अधिकार छीनने के लिए क्या कुछ कर सकती है। इन लोगों के लिए सिर्फ अपना परिवार ही सबसे ऊपर है। आपने टीवी पर देखा होगा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रहे सीताराम केसरी जो हमारे बिहार के गौरव थे, उन्हें उनके घर के बाथरूम में बंद कर दिया गया और उनको उठाकर फुटपाथ पर फेंक दिया गया। इतने से भी मन नहीं भरा तो उनके जिम्मे जो कांग्रेस का अध्यक्ष पद था, इस परिवार ने अध्यक्ष पद की भी चोरी कर ली। यह ऐसे लोग हैं जिन्हें आपके परिवार की कोई चिंता नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा कि जंगल राज में हमारी माताएं बहने सबसे ज्यादा पीड़ित रहीं। आज एनडीए के सुशासन में वही बहनें निर्भीक होकर अपने को आत्मनिर्भर बना रही हैं। देश दुनिया में बड़ा नाम करने के लिए आगे आ रही हैं। जीविका दीदी के रूप में बिहार की बहने गांव में अपना व्यवसाय कर रही हैं लखपति डॉन में बिहार की बहनों की संख्या अच्छी है। कांग्रेस राजद की सरकार में बहनों के कुछ नहीं किया गया।

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज
वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी! मगर अब किसी टीम का हिस्सा नहीं
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को याद करने लगा भारत, दिल्ली आएंगे विदेश मंत्री मार्को रूबियो
जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो
सुपर पावर अमेरिका को क्यों पड़ी कर्ज मांगते पाकिस्तान की जरूरत, ये हैं 4 बड़े कारण