चिराग पासवान की लोजपा-आर को टेंशन, दो सीटों पर नीतीश और मांझी के बागी निर्दलीय लड़ गए
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दो सीटों पर सहयोगी दलों के बागियों ने टेंशन दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के बागियों ने लोजपा-आर के उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन कर दिया है। बोधगया सीट से हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी, तो बेगूसराय जिले की साहेबपुर कमाल सीट से जेडीयू के बागी शशिकांत कुमार शशि उर्फ अमर कुमार सिंह ने निर्दलीय पर्चा भर दिया।
बोधगया सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता इंजीनियर नंदलाल मांझी ने अपनी पार्टी के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया। नंदलाल ने बुधवार को कहा कि बोधगया सीट एनडीए के हिस्से में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दी गई है, जिसने वहां से श्यामदेव पासवान को उम्मीदवार बनाया है। इसलिए उन्होंने यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भर दिया है। नंदलाल ने कहा कि अब जनता ही उनकी पार्टी है। जीतनराम मांझी की हम उन्हें निकाल दे या रखे, वह जनता के लिए चुनाव लड़ेंगे।
वहीं, साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट इस बार एनडीए के सीट बंटवारे में चिराग पासवान की लोजपा-आर के पास गई है। इससे यहां पर जेडीयू के टिकट के दावेदार अमर कुमार सिंह बागी हो गए। उन्होंने निर्दलीय पर्चा भर दिया। अमर सिंह का कहना है कि उन्हें सीएम नीतीश से कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, जेडीयू की सीट लोजपा-आर को दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
अमर कुमार सिंह ने 2020 में जेडीयू के टिकट पर साहेबपुर कमाल से चुनाव लड़ा था, लेकिन आरजेडी के सतानंद संबुद्ध उर्फ ललनजी से हार गए थे। अमर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछला चुनाव हारने के बाद से वह क्षेत्र में सक्रिय हैं, इसके बावजूद यह सीट चिराग की पार्टी को दे दी गई। बता दें कि लोजपा-आर ने साहेबपुर कमाल से सुरेंद्र विवेक को प्रत्याशी बनाया है।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को याद करने लगा भारत, दिल्ली आएंगे विदेश मंत्री मार्को रूबियो
जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो
सुपर पावर अमेरिका को क्यों पड़ी कर्ज मांगते पाकिस्तान की जरूरत, ये हैं 4 बड़े कारण
नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, चारों सदनों में जाने वाले लालू के बाद दूसरे बिहार सीएम
यूपी में बनेंगे फार्मा और डिवाइस पार्क; योगी बोले- 10 साल पहले सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज, अब 81 हुए
दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी! मगर अब किसी टीम का हिस्सा नहीं