UPSC CSE : AI से तैयारी कर 2 बार क्रैक किया यूपीएससी, कैसे IAS बना यूपी के एक छोटे से गांव का लड़का
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए इन दिनों कोचिंग संस्थानों और मार्केट में स्टडी मैटिरियल की भरमार है। लेकिन उपलब्ध ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टडी मैटिरियल, संसाधनों व स्त्रोतों का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल ही सफलता की राह पक्की करता है। यूपी के बुलंदशहर जिले के एक छोटे से कस्बे के रहने वाले विभोर भारद्वाज की कहानी आपको सिखाएगी कि कैसे अपने पास उपलब्ध संसाधनों का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। विभोर ने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल की मदद से दो बार यूपीएससी सीएसई क्रैक कर डाला। एआई वो टीचर है जो उनके पास चौबीसों घंटे मदद के लिए मौजूद था। एआई से जब चाहे वे मॉक इंटरव्यू दे सकते थे।
विभोर की स्ट्रैटिजी यह साबित करती है कि आज के जमाने में दुनिया के सबसे मुश्किल एग्जाम में से एक को पास करना सिर्फ कड़ी मेहनत नहीं है, बल्कि आपके पास मौजूद टूल्स के साथ स्मार्ट तरीके से काम करना है। आईएएस अफसर विभोर भारद्वाज किसी बड़े शहर से नहीं हैं। वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक छोटे से गांव उत्तरावली से ताल्लुक रखते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में एमएससी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी करना शुरू किया। कई अभ्यर्थियों की तरह उन्होंने सेल्फ-स्टडी और ऑनलाइन कोचिंग पर भरोसा किया।
फिजिक्स को बनाया ऑप्शनल
उन्होंने फिजिक्स को अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना और सटीक स्ट्रैटिजी बनाई। उन्होंने पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर्स, डेली करेंट अफेयर्स और रेगुलर मॉक टेस्ट पर फोकस करके सिर्फ सात महीनों में पूरा यूपीएससी मेन्स का सिलेबस कवर कर लिया।
एआई था सीक्रेट हथियार
लेकिन उनका असली सीक्रेट हथियार टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का स्मार्ट तरीका था। जहां हर कोई किताबों और ऑनलाइन वीडियो से पढ़ाई करता है, वहीं विभोर ने बने बनाए इस ढर्रे को तोड़कर एक नई राह चुनी। उन्होंने अपनी तैयारी को और पुख्ता करने के लिए खासकर पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए, गूगल के जेमिनी जैसे एआई टूल्स का इस्तेमाल करना शुरू किया।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल