झटका! ग्लोबल आउटेज से ठप हुए Amazon, Prime Video, Snapchat, Perplexity और Venmo
दीपावली के मौके पर सोमवार शाम दुनिया भर में एक बड़े टेक्नोलॉजी आउटेज (Tech Outage) ने इंटरनेट वर्ल्ड को हिला दिया। इस आउटेज के कारण Amazon, Prime Video, Snapchat, Perplexity AI और Venmo जैसी बड़ी सेवाएं अचानक ठप हो गईं। लाखों यूजर्स ने बताया कि वे ना तो ऐप्स को खोल पा रहे हैं और ना ही वेबसाइट्स पर लॉगिन कर पा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आउटेज भारत, अमेरिका, यूरोप और कई अन्य देशों में एक साथ देखा गया। DownDetector जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हजारों यूजर्स ने कुछ ही मिनटों में शिकायतें दर्ज कीं। Amazon की वेबसाइट पर Internal Error और Prime Video पर Something went wrong जैसे मेसेज दिखाई देने लगे। ऐसा ही कई वेबसाइट्स पर हुआ।
Snapchat यूजर्स ने भी बताया कि वे चैट या स्टोरीज लोड नहीं कर पा रहे थे, जबकि Perplexity AI और Venmo पर ‘Service unavailable’ का एरर दिख रहा था।
अब तक कंपनियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह समस्या किसी क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर फेलियर या DNS सर्वर डाउन होने के चलते हो सकती है। चूंकि कई बड़ी टेक कंपनियां अपने बैकएंड सर्वर AWS (Amazon Web Services) या Google Cloud पर चलाती हैं, इसलिए एक सेंट्रल नेटवर्क फेलियर से कई सर्विसेज एक साथ ठप हो जाती हैं।
आउटेज ने ना सिर्फ एंटरटेनमेंट बल्कि ई-कॉमर्स, पेमेंट्स और कंटेंट प्लेटफॉर्म्स को भी प्रभावित किया है। Venmo जैसी पेमेंट ऐप्स के डाउन होने से कई लोगों को ट्रांजैक्शन में परेशानी आई। Amazon की सेवाएं ठप होने से यूजर्स शॉपिंग या ऑर्डर ट्रैकिंग नहीं कर पाए।
कई प्लेटफॉर्म्स ने अब अपनी सेवाओं को धीरे-धीरे रीस्टोर करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि इस आउटेज की वजह क्या थी और इसे पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगेगा।

MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link
कड़ाके की ठंड और 6 फीट बर्फ के बीच फंसे 20 से अधिक सेना के जवान, स्थानीय ग्रामीणों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।
Happy New Year 2026 Messages: नए साल पर अपनों को भेजें दिल को छू जाने वाले खास संदेश, ऐसे कहें हैप्पी न्यू ईयर
विराट कोहली, रोहित शर्मा के साथ सलूक, टेस्ट में नाकामी…BCCI ने गंभीर और अगरकर को किया तलब
कैमूर में NDA की मेगा रैली आज, दस साल बाद फिर गूंजेगी पीएम मोदी की आवाज
Khatu Shyam Ki Aarti : खाटू श्याम की आरती, ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे….
सिंगापुर की कंपनी एपी मोलर माएर्स्क के प्रमुख ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”