दिवाली पूजा के बाद न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
दिवाली सिर्फ दीप जलाने और मिठाई खाने का त्योहार नहीं है। ये वो समय है जब पूरा देश अपने घरों को रोशनी और खुशियों से भर देता है। हर घर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है और लोग कामना करते हैं कि आने वाला साल सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे। दिवाली की रात को खासतौर पर सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति से भरपूर माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए छोटे-छोटे शुभ कर्म भी कई गुना फल देते हैं। लेकिन, कई बार पूजा के बाद हम अनजाने में कुछ ऐसी बातें कर देते हैं, जो मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं।
दिवाली पूजा के बाद मूर्तियों और चौकी को तुंरत न हटाएं मान्यता है कि देवी-देवता पूजा के बाद कुछ समय तक वहीं विराजमान रहते हैं। मूर्तियां अगले दिन सुबह स्नान के बाद ही हटाएं।
पूजा के तुरंत बाद मांसाहार, शराब का सेवन नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर और मन की पवित्रता टूटती है। इस दिन सात्विक भोजन ही लें।
दिवाली की रात सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होती है। इस समय बाल या नाखून काटने से ये ऊर्जा बाधित हो सकती है।
पूजा के बाद घर में प्यार और शांति बनाए रखें। झगड़ा या बुरा बोलना मां लक्ष्मी को अप्रसन्न कर सकता है।
अगर कोई साधु या भिखारी आपके घर आए, तो उन्हें थोड़ी सी मदद या दक्षिणा जरूर दें। ये आपके लिए शुभ माना जाता है।
पूजा के दौरान घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। पूजा खत्म होते ही हाथ धोने से ये ऊर्जा चली जा सकती है। इसलिए थोड़ा समय बाद ही हाथ-पैर धोएं।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई