Diwali Kab 2025: 20 या 21 अक्टूबर दिवाली किस दिन मनाना उत्तम? ज्योतिषाचार्य से जान लें सही डेट व इसका कारण
हर वर्ष कार्तिक अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली को दीपावली भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर भ्रमण करती हैं और जो भक्त उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करता है, उसकी प्रार्थना स्वीकार करती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। इस दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग घरों में दीपक लगाते हैं। इस बार लोगों में दिवाली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन है। कोई 20 अक्टूबर तो कोई 21 अक्टूबर को दिवाली बता रहा है। जानें दिवाली मनाना किस दिन रहेगा उत्तम और क्या है गणेश-लक्ष्मी का शुभ मुहूर्त।
ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, लोगों के बीच दिवाली की तारीख को लेकर भ्रम इसलिए है क्योंकि अमावस्या दो दिनों तक रहेगी। अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 21 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। दिवाली रात्रि का पर्व है, जिसका संबंध प्रदोष काल व निशीथ काल से है। यह दोनों एक साथ 20 अक्टूबर को मिल रहे हैं। जिसके कारण 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना उत्तम रहने वाला है।
दिवाली गणेश-लक्ष्मी पूजा विधि:दिवाली पूजा के लिए सबसे पहले पूजा स्थल को साफ करें। फिर पूजा स्थान पर एक चौकी रखें और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। इस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित करें। अब माता लक्ष्मी व गणेश जी को पंचामृत, गंगाजल से स्नान कराएं। अब भगवान गणेश व माता लक्ष्मी को रोली, चंदन, सिंदूर, हल्दी और वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद धूप, दीप, फूल, मिठाई और फल आदि अर्पित करें। पूजा के अंत में आरती उतारें और क्षमा प्रार्थना करें। इसके बाद घर के कोने-कोने में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं जो पूरी रात जलता रहे।

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज
वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी! मगर अब किसी टीम का हिस्सा नहीं
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को याद करने लगा भारत, दिल्ली आएंगे विदेश मंत्री मार्को रूबियो
जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो
सुपर पावर अमेरिका को क्यों पड़ी कर्ज मांगते पाकिस्तान की जरूरत, ये हैं 4 बड़े कारण