जीतन मांझी के बाद उपेंद्र कुशवाहा की नड्डा से मुलाकात, पूर्व सांसद अरुण कुमार JDU में शामिल
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए और महागठबंधन दोनों खेमों में सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है। चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने एनडीए की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एनडीए गठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के चयन को लेकर चल रही चर्चा ने चुनावी माहौल को और रोचक बना दिया है। एनडीए बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी दलों के साथ विचार-विमर्श लगभग पूरा हो चुका है और किसी को नाराजगी नहीं है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही अंतिम सीट शेयरिंग की घोषणा करेगा।
वहीं इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने साफ किया कि वह बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बरकरार रखेंगे। एनडीए के केंद्रीय नेताओं जैसे जितन राम मांझी और सुरेश शर्मा भी दिल्ली में बैठक कर सीटों और उम्मीदवारों पर अंतिम निर्णय लेने की प्रक्रिया में जुटे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्या क्या हलचल हो रही है

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक