यूपी के 246 गांवों को मिलने जा रही ये सुविधा, लखनऊ के अफसरों को भेजी गई रिपोर्ट
रोडवेज निगम बस सुविधा को गांव गांव पहुंचाने जा रहा है। इसके चलते लखीमपुर डिपो ने जिले में 246 गांवों को जोड़ने के लिए 13 नये बस रूटों का सर्वे किया था।
यूपी के लखीमपुर खीरी में 246 गांवों को जल्दी ही एक सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए जिले के अफसरों ने लखनऊ के उच्चाधिकारियों को पूरी रिपोर्ट तैयार करके भेज दी है। दरअसल रोडवेज निगम बस सुविधा को गांव गांव पहुंचाने जा रहा है। इसके चलते लखीमपुर डिपो ने जिले में 246 गांवों को जोड़ने के लिए 13 नये बस रूटों का सर्वे किया था। सर्वे टीम ने अपनी रिर्पोट एआरएम के जरिए लखनऊ उच्चाधिकारियों को भेज दी थी। इन नये रूटों पर निगम अनुबंधित बस चलाने की तैयारी में है।
हरदोई रीजन के आरएम इंजी. रमेश कुमार ने बताया कि गांवों को बस सुविधा से जोड़ने को लेकर 13 नये रूटों पर अनुबंधित बसों को चलाने की तैयारी में है। लखीमपुर डिपो की टीम ने जिलेभर में 13 नये रूटों का सर्वे किया था। इससे जिले के करीब 246 गांव बस सुविधा से जुड़ जाएगे। इनमें फूलबेहड़ क्षेत्र, बिजुआ, अलीगंज, नीमगांव, कस्ता मितौली, बड़ागांव, नकहा सकेथू क्षेत्र के तमाम गांवों को बस सुविधा मिल सकेगी। उस समय के एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने सर्वे की रिर्पोट को अधिकारियों के पास भेज दिया गया था। अधिकारी तय करेंगे इन नये 13 बस रूटों पर निगम की बसें चलेगी या अनुबंधित बसों को चलाया जाएगा। बहरहाल जल्द ही जिले के 246 गांव रोडवेज की बस सेवा से जुड़ जायेंगे।
जिले 13 नये रूट पर चलेगी बसें
| रूट एक-लखीमपुर, फूलबेहड, पतरासी बस रूट से 15 गांव जुड़ेंगे |
| रूट दो-लखीमपुर फूलबेहड़ लखनऊ बस रूट से आठ गांव जुड़ेगे |
| रूट तीन- लखीमपुर लहबड़ी लखनऊ बस रूट से 16 गांव जुड़ेंगे |
| रूट चार- गोला सीतापुर वाया नीमगांव बस रूट से 35 गांव |
| रूट पांच- लखीमपुर ठकुरीपुरवा वाया पढुआ बस रूट से 15 गांव |
| रूट छह- लखीमपुर ढखेरवा धौरहरा बस रूट से 11 गांव |
| रूट सात- लखीमपुर शाहपुर लखनऊ बस रूट से 16 गांव |
| रूट आठ- लखीमपुर सकेथू लखनऊ बस रूट से 05 गांव |
| रूट नौ- लखीमपुर सिसैया दुर्गांपुर लखनऊ बस रूट से 44 गांव |
| रूट दस- लखीमपुर भंसड़िया देवकली अलीगंज बिजुआ बस रूट से 33 गांव |
| रुट ग्यारह- लखीमपुर रानीपुर वाया ढखेरवा चौराहा बस रूट से 11 गांव व दो अन्य रूट तय किए हैं। |

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को याद करने लगा भारत, दिल्ली आएंगे विदेश मंत्री मार्को रूबियो
जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो
सुपर पावर अमेरिका को क्यों पड़ी कर्ज मांगते पाकिस्तान की जरूरत, ये हैं 4 बड़े कारण
नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, चारों सदनों में जाने वाले लालू के बाद दूसरे बिहार सीएम
यूपी में बनेंगे फार्मा और डिवाइस पार्क; योगी बोले- 10 साल पहले सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज, अब 81 हुए
दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी! मगर अब किसी टीम का हिस्सा नहीं