Dhanteras 2025: धनतेरस पर किस शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना रहेगा फलदायी? यहां जानिए पूरी
पंच दिवसीय दीवाली के पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी के आभूषण, बर्तन, झाड़ू व धनिया खरीदने की परंपरा है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि स्थिर लग्न में धनतेरस पूजा करने से मां लक्ष्मी का घर पर वास होता है। इस दिन सुबह से ही पूजन व खरीदारी के कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। जानें धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त।
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर प्रारंभ होगी और 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन सोना-चांदी खरीदने का अमृत काल सुबह 08 बजकर 50 मिनट से सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस के दिन सोना खरीदने का प्रदोष काल शाम 05 बजकर 48 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल शाम 07 बजकर 16 मिनट से रात 09 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
शुभ – उत्तम: 07:49 ए एम से 09:15 ए एम
लाभ – उन्नति: 01:32 पी एम से 02:57 पी एम
अमृत – सर्वोत्तम: 02:57 पी एम से 04:23 पी एम
इस बार धनतेरस पर शनि प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है, शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। ऐसे में इस दिन भगवान शिव के साथ शनिदेव का आशीर्वाद पाने का शुभ संयोग बन रहा है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल