मां का नाम बदलकर बनवा डाले दो पासपोर्ट, विदेशी यात्रा भी की
खाड़ी देश में नौकरी करने वाले एक युवक ने जन्मतिथि और मां का नाम बदलकर दो पासपोर्ट बनवा डाले। उसने इन पासपोर्ट के बल पर विदेश यात्राएं भी कीं। जांच में खुलासा होने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की रिपोर्ट पर आरोपी मो. इलियास के खिलाफ रहीमाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
आरोपी इलियास रहीमाबाद के तिरगवां का निवासी है। प्राथमिक जांच में पता चला कि उसने पहला पासपोर्ट मोहम्मद इलियास पुत्र मोहम्मद हनीफ के नाम से चार सितंबर 2002 को बनवाया था। इसमें उसने अपनी जन्मतिथि 13 मार्च 1980 दर्शाई थी। मां का नाम बिल्किश लिखा। दूसरा पासपोर्ट 28 फरवरी 2005 को बनवाया। इसमें मोहम्मद इलियास पुत्र मोहम्मद हनीफ की जगह इलियास अहमद पुत्र हनीफ, जन्मतिथि 25 जनवरी 1971 दर्शाई। मां का नाम किश्वरजहां लिखा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की जांच में यह खुलासा हुआ। इसके बाद रिपोर्ट एसीपी कार्यालय भेजी गई। दरोगा ने जांच की तो उसमें आरोप सही पाए गए।
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पड़ताल में पता चला है कि पासपोर्ट से उसने विदेश यात्राएं भी की हैं। उसके खिलाफ साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल