UP Rain: यूपी में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
यूपी में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। कानपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि वापस लौटी मॉनसून कहर लेकर आई। अलग-अलग जिलों में बिजली और बारिश से 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, वैज्ञानिकों की मानें तो अक्टूबर महीने में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान और औसत से अधिक वर्षा की संभावना जताई है। जिसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार इस साल एक जून से 30 सितम्बर तक प्रदेश में कुल 701.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो दीर्घकालिक औसत 746.2 मिमी से छह फीसद कम है। मौसम वैज्ञानिक डॉ एके सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्य से 12 फीसद अधिक सक्रिय रहा और 752.5 मिमी बारिश दर्ज हुई जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में औसत से 17 फीसद कम केवल 666 मिमी वर्षा हुई। इस अवधि में 30 जिलों में सामान्य, 27 जिलों में सामान्य से कम, 13 जिलों में सामान्य से अधिक, 2 जिलों में बहुत अधिक और 3 जिलों में बहुत कम बारिश दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 18 जून को प्रदेश में प्रवेश किया था और 26 सितम्बर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भाग से लौट गया। हालांकि बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब क्षेत्र और अक्टूबर के शुरुआती दिनों में संभावित अन्य सिस्टम के चलते पूर्वी यूपी में मानसून की वापसी में देरी हो सकती है।
डा सिंह ने बताया कि प्रशांत महासागर में तटस्थ अल-निनो परिस्थितियाँ अब थोड़े समय के लिए ला-नीना में बदल सकती हैं। साथ ही हिंद महासागर में कमजोर नकारात्मक परिस्थितियाँ बनी हुई हैं। इसके असर से अक्टूबर में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा और न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक जबकि पश्चिमी हिस्से में सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।
यूपी के पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर., उन्नाव, लखनऊ, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, हमीरपुर, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र समेत कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विभाग की मानें तो 2, 3 और 6 को पूर्वांचल में येलो अलर्ट, जबकि 4 और 5 अक्तूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी यूपी के लिए 6 और 7 तो येलो अलर्ट जारी किया गया है।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link