बिहार की नई वोटर लिस्ट में 21 लाख वोटर बढ़े; 69 लाख के नाम कटे, कुल मतदाता 7.42 करोड़
बिहार में विशेष गहन परीक्षण के (एसआईआर) के बाद चुनाव आयोग ने नई वोटर लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी है। अंतिम मतदाता सूची के बाद अब बिहार में 7 करोड़ 41 लाख 92 हजार 357 मतदाता हो गए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में वोटर्स की संख्या जो 7,24,05756 थी, वो नई मतदाता सूची में बढ़कर 7,41,92,357 हो गई है। 21,53,343 योग्य वोटर को शामिल किया गया है। वहीं एक अगस्त से एक सितंबर 2025 के बीच दावा-आपत्ति अवधि में 3,66,742 अयोग्य मतदाताओं को हटाया गया है।
इससे पहले एसआईआर ड्राफ्ट में मृत मतदाताओं की संख्या 22,34,136 थी, इसके अलावा दोहरी प्रवृष्टि वाले वोटर 6,85,000 हैं। स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता 36,44,939 हैं। कुछ 65 लाख 64 हजार 75 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
नई मतदाता सूची में कुल 7,41,92,357 वोटर्स में 3,92,07,804 पुरुष मतदाता, 3,49,82, 828 महिलाएं वोटर और 1725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 14 लाख 1 हजार 150 है। वहीं 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 4 लाख 3 हजार 985 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 7 लाख 20 हजार 709 है।
आपको बता दें विशेष गहन पुनरीक्षण के काम में 38 जिला निर्वाचन पदाधिकारी, 243 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 2976 सहायक निर्वाचक निंबधन पदाधिकारी, 77895 बीएलओ और वॉलेंटियर्स की सक्रिय भागीदारी रही। इसके अलावा राज्य के निर्वाचकों द्वारा सक्रिय योगदान दिया गया।
अब बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है। नई वोटर लिस्ट के आधार पर ही चुनाव होगा। वहीं 4-5 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल