दिल्ली, कोलकाता और यूपी से बिहार के लिए बस सेवा शुरू, किराया और टाइमिंग जान लीजिए
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इस कदम से उन लाखों प्रवासी कामगारों और बिहारवासियों को राहत मिलेगी जो दुर्गापूजा, छठ और दिवाली पर सुरक्षित और किफायती दर पर अपने घर लौटना चाहते हैं।
यह विशेष सेवा 20 सितंबर से शुरू हो गई है जो 30 नवंबर तक जारी रहेगी। निगम ने इस सेवा के लिए एक सितंबर से ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी थी, जिससे यात्री अपनी यात्रा की योजना समय पर बना सकें। इन बसों का संचालन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए रोजाना होगा।
कोलकाता-पटना रूट पर बसें शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और रात 8:30 बजे उपलब्ध होंगी। दिल्ली से बिहार के भागलपुर के लिए बसें दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे और रात नौ बजे रवाना होंगी, जबकि गयाजी से भागलपुर की बसें दोपहर 3:30 बजे और 4:30 बजे उपलब्ध होंगी।
इसी तरह कोलकाता-भागलपुर रूट पर बसें शाम चार बजे से रात नौ बजे के बीच संचालित होंगी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पटना के लिए नॉन-एसी सीटर बस दोपहर दो बजे और पटना से गाजियाबाद के लिए बस शाम चार बजे रवाना होगी। दिल्ली-पूर्णिया के लिए बस दोपहर एक बजे और पूर्णिया से दिल्ली के लिए बस सुबह 11 बजे रवाना होगी।
दिल्ली रूट पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए बीएसआरटीसी ने इस मार्ग पर सबसे अधिक 65 बसों के संचालन का निर्णय लिया है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गयाजी और दरभंगा जैसे शहरों से दिल्ली के आनंद विहार के लिए दोपहर दो बजे से रात आठ बजे के बीच रवाना होंगी। इसके अलावा बिहार-हरियाणा के लिए भी 30 एसी सीटर और स्लीपर बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। ये बसें यात्रियों को आरामदायक सफर देगी।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link