Filmfare Nominations: 70वें फिल्मफेयर में जियो स्टूडियोज ने रचा इतिहास, लापता लेडीज ने स्त्री 2 को छोड़ा पीछे
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में जियो स्टूडियोज की 5 फिल्मों को 28 कैटिगरी में 54 नॉमिनेशन्स हासिल हुए हैं। जियो स्टूडियोज ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि फिल्मफेयर के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल किए हैं। जियो स्टूडियोज की पांच फिल्में जिनका नॉमिनेशन में आया है वो हैं स्त्री 2, लापता लेडीज, आर्टिकल 370, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और शैतान शामिल है।
जियो स्टूडियोज की फिल्म लापता लेडीज को 24 नॉमिनेशन्स मिले हैं। लापता लेडीज को बेस्ट फिल्म (आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे), बेस्ट डायरेक्टर (किरण राव), क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म (आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे), क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर मेल (स्पर्श श्रीवास्तव), क्रिटिक्स अवॉर्ड्स फॉर बेस्ट फीमेल (नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा), बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल मेल (रवि किशन), बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल फीमेल (छाया कदम), बेस्ट म्यूजिक एलब्म (राम सपंथ), बेस्ट लिरिक्स प्रशांत पांडे (सजनी रे) और स्वानंद किरकिरे (धीमे धीमे), बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल (अरजीत सिंह), बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल (श्रेया घोषाल), बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट डायलोग, बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट साउंड डिजाइन, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट डेब्यू मेल और बेस्ट डेब्यू मेल की कैटिगरी में नॉमिनेशन मिले हैं।
स्त्री 2 की बात करें तो इस फिल्म को 14 नॉमिनेशन्स हासिल हुए हैं। वहीं, आर्टिकल 370 को 8 नॉमिनेशन्स, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को 5 नॉमिनेशन्स और शैतान को 3 नॉमिनेशन्स मिले हैं।
बेस्ट एक्ट्रेस के नॉमिनेशन्स की बात करें तो बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल) में आलिया भट्ट (जिगरा), करीना कपूर खान (क्रू), कृति सेनन (तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया), श्रद्धा कपूर (स्त्री 2), तब्बू (क्रू) और यामी गौतम (आर्टिकल 370) को नॉमिनेट किया गया है। क्रिटिक्स अवॉर्ड (बेस्ट एक्ट्रेस) में आलिया भट्ट (जिगरा), करीना कपूर खान (द बकिंघम मर्डर्स), नितंशी गोयल (लापता लेडीज), प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज) और विद्या बालन (दो और दो प्यार) को नॉमिनेट किया गया है। बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल) में अहिल्य बमरू (आई वांट टू टॉक), छाया कदम (लापता लेडीज), जानकी बोडिवाला (शैतान), माधुरी दीक्षित (भूल भुलैया 3) और प्रियमणि (आर्टिकल 370) को नॉमिनेट किया गया है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल