एक साल में ही कीर्ति पांडेय ने कुर्सी छोड़ी, यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष का इस्तीफा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष कीर्ति पांडेय ने एक साल में ही अपनी कुर्सी छोड़ दी। उन्होंने अध्यक्ष पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। यूपी सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। कीर्ति पांडेय के इस्तीफे के बाद खाली पद की जिम्मेदारी आयोग ने अब वरिष्ठ सदस्य को कार्यभार सौंपा है। प्रो. कीर्ति पांडेय ने इस्तीफा क्यों दिया? इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल कीर्ति पांडेय ने इस्तीफे का कारण निजी कारण बताया है। कीर्ति पांडेय के इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। फिलहाल आयोग के अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद होने वाली परीक्षाओं की तैयारियों पर असर देखने को मिल सकती है।
कीर्ति पांडेय का इस्तीफे के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विशेष सचिव उच्च शिक्षा, गिरिजेश त्यागी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक आयोग के ज्येष्ठ सदस्य (सबसे वरिष्ठ सदस्य) को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा जाएगा। यह निर्णय शिक्षा सेवा चयन आयोग के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए लिया गया है, ताकि अध्यक्ष पद खाली होने के कारण भर्ती प्रक्रियाओं पर कोई असर न पड़े।
उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी ने बताया कि एक साल पहले यानी एक सिततंबर 2024 को प्रो. कीर्ति पांडेय निवासी पक्की बाड़ी, अखाड़ा कंपाउंड चौक गोरखपुर को अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई थी। प्रो. पांडेय ने 22 सितंबर केा अपना इस्तीफा दे दिया था, जिसे शुक्रवार को सरकार ने मंजूर कर लिया।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link