Microsoft टैबलेट खरीदने पर ₹15199 वाला कीबोर्ड एकदम फ्री, शुरू हुए प्री-ऑर्डर
टेक कंपनी Microsoft की ओर से इसके नए प्रीमियम टैबलेट Surface Pro 12 inch (2025) के लिए भारत में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इन डिवाइस को कंपनी ने अपने Copilot+PC लाइनअप का हिस्सा बनाया है और इसमें कॉम्पैक्ट बिल्ड के साथ 2-इन-1 डिजाइन दिया गया है। खास बात यह है कि 165 डिग्री फुल फ्रिक्शन किकस्टैंड और डिटैचेबल Surface Keyboard की मदद से इसे टैबलेट के अलावा लैपटॉप की तरह भी यूज किया जा सकता है।
नए Surface Pro में 12 इंच का PixelSense LCD टच-स्क्रीन डिस्प्ले 2196×1464 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 240ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है। इसमें 3:2 आस्पेक्ट रेशियो, 90Hz रिफ्रेश रेट, 400nits की ब्राइटनेस और 1200:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो मिलता है। इस टैबलेट का वजन केवल 696 ग्राम है और मोटाई महज 7.8mm है। यह पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon X Plus 8-core चिपसेट इसका हिस्सा है।
सुरक्षा के लिए नए टैबलेट में Microsoft Pluton TPM 2.0, Windows 11 Secured-PC, Windows Hello Face Authentication और Microsoft Defender सब मिलते हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 1080p फुल HD Surface Studio फ्रंट कैमरा और 10MP अल्ट्रा HD प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स और डुअल स्टूडियो माइक्रोफोन दिए गए हैं।
ढेरों कनेक्टिविटी ऑप्शंस वाले Surface Pro में मिलने वाली दमदार बैटरी के साथ 16 घंटे तक का लोकल वीडियो प्लेबैक और 12 घंटे तक का वेब ब्राउजिंग बैकअप मिल जाता है।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link