₹30 हजार से कम में 7 साल अपडेट पाने वाला Pixel फोन, बेस्ट BBD सेल डील
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन दिनों Big Billion Days Sale चल रही है और ग्राहकों को ढेरों स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है। अगर आप मिडरेंज सेगमेंट में बेस्ट स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो बेस्ट डील का फायदा Google Pixel 8a पर मिल रहा है। बेहतरीन कैमरा सेटअप वाले इस फोन को कंपनी 7 साल, यानी Android 21 तक अपडेट्स देने वाली है।
Google Pixel लाइनअप के डिवाइसेज में स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस यूजर्स को मिलता है और सबसे पहले नए फीचर्स का फायदा दिया जाता है। अगर आपको लगता है कि कुछ साल पुराना फोन खरीदने पर नए अपडेट्स नहीं मिलेंगे, तो यहां भी बड़ी राहत मिलती है। Pixel 8a जैसे पिक्सल डिवाइसेज को कंपनी पूरे 7 बड़े अपडेट्स देने वाली है। यानी इस फोन के हार्डवेयर को लेटेस्ट फीचर्स और अपडेट्स लंबे वक्त तक लगातार मिलते रहेंगे।
चुनिंदा मॉडल्स एक्सचेंज करने वालों को 2000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसकी वैल्यू पुराने मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। यह एलोय, बे और ऑब्सिडियन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल