2027 में PDA की सरकार बनेगी, किसानों की लड़ाई सपा लड़ेगी… …
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसानों की जमीन जबरन छीनी जा रही है और सपा सरकार बनने पर प्रभावित किसानों को वाजिब मुआवजा दिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि अगर सरकार अपना मुनाफा कम करती है तो महंगाई पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर ‘दाम बांधो नीति’ लागू की जाएगी, जिससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित रहेंगी। इसके बाद साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर ऐसा एक्सप्रेस वे बनेगा और नोयडा से मात्र 5 घंटे में लखनऊ पहुंचेंगे।
उन्होंने ओमप्रकाश राजभर का नाम लिए बिना उनके शीघ्र स्वास्थ्य ठीक होने की कामना भी जताई। प्रेसवार्ता में उन्होंने हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने और सामाजिक न्याय पर ध्यान देने की बात दोहराई। वाराणसी में सीवरेज और NTPC का प्लांट आबादी के बीच लगाने पर अखिलेश ने चिंता जताई और कहा कि इससे लोगों के जीवन पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने अनुरोध किया कि यदि सरकार कहती है कि बजट सरप्लस है तो उन परियोजनाओं को शिफ्ट कराया जाए। अम्बेडकरनगर में प्लांटों को आधुनिक तरीकों से नियंत्रित करने की भी मांग की।
अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस की दिशा-निर्देशों और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं और गुंडागर्दी, अपहरण की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में पुलिस व अपराधी तथा भाजपा से जुड़े ठेकेदार मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। जातीय पहचान को उनका ‘पहला इमोशनल कनेक्ट’ बताते हुए अखिलेश ने कहा कि बाबा साहब की दे हुई व्यवस्था और आरक्षण की रक्षा जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण समाप्त करने की इच्छाशक्ति रखने वालों का साथ दे रही है। सुयह कहते हुए कि फौज को मजबूत करने की जरूरत है, अखिलेश ने तकनीक-आधारित शिक्षा के माध्यम से सशस्त्र बलों को और सक्षम करने का सुझाव दिया।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल