UP Weather: यूपी में शनिवार से फिर बदल सकता है मौसम, बारिश के आसार
यूपी में शनिवार से मौसम में बदलाव की आहट है। हल्के अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। ऐसा दो दिन तक चल सकता है। इस स्थिति में तापमान में भी कमी आने की संभावना है। इस सीजन सितंबर में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। तेज धूप के साथ भीषण उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। तापमान 35 डिग्री से अधिक चल रहा है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक होकर 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम सामान्य स्तर पर आ गया है। यह 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 85 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 26 सितंबर तक तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद दो दिनों तक दिन में एक या अधिक बार धूल भरी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 29 सितंबर से आसमान साफ होगा। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द यूपी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शहरों में बादल छाए रहने की भी संभावना है, जो पूरे दिन ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।
बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। यूपी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 21 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बादल छाए रहने से शहर का तापमान हल्का और सुहावना बना रहेगा। 28 सितंबर तक राज्य भर में गरज और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। शेष दिनों में बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका