कॉम्पैक्ट साइज का टैबलेट लाया शाओमी, इसमें 12GB तक रैम, 7500mah बैटरी, इतनी है कीमत
Xiaomi Pad Mini Launched: कॉम्पैक्ट साइज का टैबलेट खरीदने का प्लान है, तो शाओमी का नया टैब आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। शाओमी ने अपने नए कॉम्पैक्ट टैबलेट Xiaomi Pad Mini को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है। नए टैबलेट में 8.8 इंच का डिस्प्ले है और यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट और 7500mAh की बैटरी से लैस है। कंपनी ने शाओमी पैड मिनी को दो स्टोरेज ऑप्शन्स और दो कलर्स में लॉन्च किया है। चलिए एक नजर डालते हैं इसकी कीमत और खासियत पर…
कीमत की बात करें तो, शाओमी पैड मिनी की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए $429 (करीब 37,000 रुपये) से शुरू होती है। कंपनी इस नए टैबलेट को 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ भी पेश करेगी। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह टैबलेट पर्पल और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ग्राहक टैबलेट के साथ शाओमी फोकस पेन या रेडमी स्मार्ट पेन स्टायलस और शाओमी पैड मिनी कवर भी खरीद सकते हैं।
शाओमी पैड मिनी हाइपरओएस पर चलता है लेकिन वर्जन के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। यह हाल ही में लॉन्च किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड टूल्स को सपोर्ट करता है, जो शाओमी के हाइपरएआई में शामिल हैं। इसमें 8.8-इंच 3K (3008×1880 पिक्सेल) डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज तक है, पिक्सेल डेनसिटी 403 पीपीआई है, आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है, डॉल्बी विजन सपोर्ट और ब्राइटनेस 600 निट्स है। कंपनी का कहना है कि डिस्प्ले को TÜV रीनलैंड से लो ब्लू लाइट, फ्लिकर फ्री और सर्कैडियन फ्रेंडली सर्टिफिकेशन मिला है।
नए शाओमी पैड मिनी में 3 एनएम मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट और Immortalis-G925 MC12 जीपीयू है। इसमें 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज है। टैब में मिलने वाले AI टूल्स में एआई राइटिंग, एआई स्पीच रिकॉग्निशन, एआई इंटरप्रेटर, एआई आर्ट, एआई कैलकुलेटर, गूगल जेमिनी और सर्कल टू सर्च विद गूगल शामिल हैं।
फोटोग्राफी के लिए, इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सेल का 1/3.06-इंच सेंसर वाला सिंगल रियर कैमरा यूनिट है। यह 30fps पर 4K वीडियो और 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। आगे की तरफ, टैबलेट में 8-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है, जिसमें 1/4-इंच सेंसर और f/2.28 अपर्चर है। शाओमी पैड मिनी में हाई-रेज ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला डुअल-स्टीरियो सेटअप है।
शाओमी पैड मिनी में 7500mAh की बैटरी है जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W तक वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट भी है। इसका डाइमेंशन 205.13×132.03×6.46 एमएम और वजन लगभग 326 ग्राम है।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link