ख्वातीनों को रोकने-टोकने वाला कोई नहीं; रात में मुस्लिम औरतों के मेले जाने पर भड़के मौलाना
अक्सर अपनी बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले मौलाना कारी इसहाक गौरा ने सहानपुर में हर साल लगने वाले मेले में मुसलमानों के जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने वीडियो जारी कर मुस्लिम औरतों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि हर साल लगने वाले गुघाल मेले में जाना इस्लामी उसूलों के खिलाफ है। मुस्लिम इस मेले में पूरी रात गुजार देते हैं उन्हें सुबह की नमाज का पता नहीं होता है।
मौलाना ने वीडियो जारी करते हुए कहा, “हमारे शहर में एक मेले का आयोजन होता है। इस मेले में तरह-तरह के प्रोग्राम होते हैं। यह मेला पूरे रात चलता है। इसके प्रोग्राम भी पूरी रात चलता है। अफसोस की बात है कि इसकी रौनक हम लोग होते हैं। पूरी-पूरी रात वहीं गुजार देते हैं। सुबह की नमाज का कुछ नहीं पता है। सवाल ये पैदा होता है कि क्या ये हमारा कल्चर है। ये यह हमारी तहजीब है। क्या यह हमारे वसूल हैं। क्या पूरी रात हम उसमें गुजार दें और सुबह की नमाज से गायब हो जाए। अल्लाह ने रात आराम और इबादत के लिए दी हैं।”
मौलाना कारी इसहाक गौरा ने आगे कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि इस मेले में हमारे घर की ख्वातीन जाती हैं। उन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। हमें अपनी तहजीब, अपने कल्चर और अपने वसूलों को याद करना चाहिए। हमें अपने वसूलों को ऐसा पेश करना चाहिए कि आप यकीनन मुसलमान हैं।

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज
वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी! मगर अब किसी टीम का हिस्सा नहीं
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को याद करने लगा भारत, दिल्ली आएंगे विदेश मंत्री मार्को रूबियो
जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो
सुपर पावर अमेरिका को क्यों पड़ी कर्ज मांगते पाकिस्तान की जरूरत, ये हैं 4 बड़े कारण