बिहार चुनाव की तैयारी, बॉर्डर इलाकों में 393 चेक पोस्ट; यूपी-झारखंड और बंगाल से भी एक अनुरोध
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) को ध्यान में रखते हुए 23 सीमावर्ती जिलों में 393 चेक पोस्ट की स्थापना की जा रही है। इनमें 50 एसएसबी चेक पोस्ट भी शामिल हैं। सोमवार को बिहार पुलिस के एडीजी (मद्य निषेध) अमित जैन ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों के सीमावर्ती जिलों में भी 176 मिरर चेक पोस्ट स्थापित किये जाने हेतु संबंधित राज्यों से अनुरोध किया गया है।
इनमें उत्तर प्रदेश में 96, झारखंड में 46 और पश्चिम बंगाल में 34 मिरर चेक पोस्ट बनेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में माह अगस्त तक कुल 84,789 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें 52,470 शराब पीने वाले, 2416 वारंटी तथा 29,903 अन्य लोग (आपूर्तिकर्ता, वितरण कर्ता, भंडारण कर्ता इत्यादि) है। अन्य राज्य के कुल 854 लोग शराब के कारोबार में संलिप्त होने के आरोप में बिहार में गिरफ्तार किये गये हैं।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका